युग्म-शब्द | युग्म-शब्द की परिभाषा अतिमहत्वपूर्ण युग्म-शब्द | Yugm Shabd | Combination Word

युग्म शब्द Yugm Shabd Combination Word in Hindi

शब्द युग्म की परिभाषा

हिंदी भाषा मे बहुत से ऐसे शब्द होते है, जो उच्चारण की दृष्टि से तो समान प्रतीत होते है परंतु उन शब्दों का अर्थ भिन्न- भिन्न होता है, ऐसे शब्दों को युग्म-शब्द Yugm-Shabd Combination Word कहते है। इनके जोड़े बनाकर रखने के कारण इन्हें शब्द-युग्म कहते है। सामान्य भाषा में इन्हें मिलते-जुलते शब्द भी कहते है। क्योंकि ये शब्द दिखने और बोलने में एक जैसे लगते है परन्तु इनका अर्थ भिन्न-भिन्न होता है।

अर्थात तात्पर्य यह है कि ऐसे शब्दो के उच्चारण की दृष्टि से भिन्न शब्द समान होने का भ्रम पैदा होता है। इस कारण युग्म शब्दों को श्रुति समभिन्नार्थक शब्द भी कहते है।

श्रुति समभिन्नार्थक शब्द का तात्पर्य – वे शब्द जो सुनने में समान लगे किन्तु उनका अर्थ भिन्न-भिन्न हो। इन शब्दों का प्रयोग गद्य की अपेक्षा पद्य में अधिक होता है। इन्हें समोच्चरितप्राय भित्रार्थक शब्द भी कहते है।

शब्द युग्म के उदाहरण वाक्य

परीक्षा की दृष्टि से यहाँ अति महत्वपूर्ण युग्म-शब्द दिए जा रहे है, जो कि आगामी परीक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल है।

अ से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

शब्द अर्थ शब्द  अर्थ
अकथ कुछ कहा न जा सके अथक जो थके नहीं
अंस कन्धा अंश हिस्सा (भाग)
अकुल बिना कुल के आकुल व्याकुल
अँगना घर का आँगन अंगना स्त्री
अकूल बिना अंदाज आकूल अभिप्राय
अन्न अनाज अन्य दूसरा
अंग सूर्य/पर्वत अघ पाप
अनिल हवा अनल आग
अम्बु जल अम्ब आम/माता
अधम नीच अधर्म पाप
अगम जहाँ जाना संभव नही/ दुर्लभ आगम शास्त्र/आना
अली सखी अलि भौंरा
अचल पर्वत अचला पृथ्वी
अम्बुज कमल अम्बुधि समुद्र
अशन भोजन आसन बैठने की वस्तु
अनु उपसर्ग/पीछे अणु कण
अर्चन पूजा अर्जन संग्रह
अविराम बिना रुके/लगातार अभिराम सुन्दर
अपेक्षा तुलना में/इच्छा उपेक्षा निरादर
अवलम्ब सहारा अविलम्ब शीघ्र
अतल बिना तल का/गहरा अतुल जिसकी तुलना न की जा सके
अनुचर नौकर/सेवक अचर जो चल न सके
अशक्त शक्तिहीन असक्त विरक्त
अब्द बादल/वर्ष अब्ज कमल
अरी सम्बोधन (स्त्री के लिए) अरि शत्रु
अवधी अवध देश की भाषा अवधि समय/काल
अक्ष धुरी यक्ष एक देवयोनि
अभिज्ञ जानने वाला अनभिज्ञ अनजान
अध्ययन पढ़ना  अध्यापन  पढ़ाना 
अन्त्य  नीच/अंतिम अन्त  समाप्ति 
अवृति बेकारी  आवृत्ति दुहराना
अश्व घोडा अश्म  पत्थर
अनिष्ठ श्रद्धाहीन अनिष्ट  बुराई/हीन
अन्यान्य दूसरा-दूसरा  अन्योन्य परस्पर
अजर  जो बूढ़ा न हो अचिर  जल्दी
अभय  निर्भय  उभय  दोनों
अमित बहुत अमीत शत्रु
अस्त  आँसू अस्त्र  हथियार
असित काला अशित भोयरा
अर्थ मूल्य अधर्य पूजा सामग्री
अविहित  अनुचित अभिहित उक्त्त
अलिक ललाट अलीक झूठ
अभिज्ञ जानने वाला अनभिज्ञ अनजान

आ से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

आर्द्र गीला आर्त दुःखी
आयत समकोण/लम्बा-चौड़ा आयात बाहर से मंगवाना 
आमरण मरण तक आभरण गहना 
आवास रहने का स्थान/वासस्थान आभास अंदेशा/संकेत/झलक
आकार रूप/बनावट  आकर खान 
आरती भगवान की स्तुति/धुप-ध्यान आरति विरक्ति/दुःख 
आदी आदत/अभ्यस्त/अदरक  आदि प्रारम्भ/इत्यादि
आहूत निमंत्रित आहुति होम
आसान बैठने की कोई वस्तु आसन्न निकटता वाला
आविल गन्दा अवलि पंक्ति

इ, ई से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

इत्र सुगंध इतर दूसरा/भिन्न
इन्दु चन्द्रमा इंदुर चूहा

उ, ऊ से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

उत्पल कमल उपल पत्थर
उद्दत तैयार उद्धत उद्दंड
उपकार भलाई अपकार बुराई

ओ, औ से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

औसार अवसर ऊसर बंजर भूमि 

ऋ से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

ऋत सत्य ऋतु मौसम

क से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

कर हाथ कल आने वाला दिन
कंकाल हड्डियों का ढांचा कंगाल भिखारी
कपि बंदर कपी घिरनी
क्रम व्यवस्था/सिलसिला कर्म कार्य/काम
कूल  किनारा कुल योगफल/वंश
कीला खूंटा किला गढ़
क्रांति उलटफेर क्लान्ति थकावट
कली फूल बनने से पहले की स्थिति कलि कलयुग
कर्ण कान करण कारक
कपीश हनुमान/वानरों का राजा कपिश मटमैला
कर्कट केंकड़ा करकट कूड़ा
कटिबद्ध तत्पर/तैयार कटिबंध कमरबंद
कृशानु आग कृषाण किसान
कटीली तीक्ष्ण/धारदार कँटीली काँटेदार
कोश शब्द-संग्रह कोष खजाना
कश चाबुक कष कसौटी
कस दबाव/बल    
कृति रचना कृती निपूर्ण
कीर्ति यश    
कृत किया हुआ क्रीत क्रीड़ा हुआ
कुजन दुर्जन कूजन पक्षियों का बोलना
क्रांति उलटफेर क्लान्ति थकावट
कृपण कंजूस कृपाण कटार
कटक सेना कटुक कडुआ
कंजर नीच पुरुष कुंजर हाथी
कान्ता सूंदर स्त्री कान्तार डरावना स्थान
कुच स्तन कूच प्रस्थान
कुट किला/घर कूट पहाड़ की चोटी
कास खाँशी काश एक प्रकार की घास
कृषाण किसान कृशानू आग
कुनबा परिवार कुनवा खरीदने वाला

ख से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

खोआ दूध से बानी मिठाई खोया कुछ गुम जाना
खल दुष्ट खलु ही, तो

ग से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

ग्रह पृथ्वी, मंगल/नक्षत्र गृह घर
गण समूह गण्य जिसे गिना जा सके

च से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

चीता बाघ की तरह का जानवर चिता लाश के लिए लकड़ियों का ढेर
चीर कपडा चिर पुराना
चर नौकर/सेवक/दूत चल चलना
चूर कण/चूर्ण चूड़ चोटी/सिर
चाष नीलकंठ चास खेती जुताई
चषक प्याला/घूँट चसक लत/आदत
चतुष्पद चौपाया चतुष्पथ चौराहा
चरि पशु च्युत गिरा हुआ
चपड़ा लाह चपरास बैज

छ से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

छात्र विद्यार्थी क्षात्र क्षत्रिय
छत्र छाता क्षत्र क्षत्रिय

ज से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

जलद बादल जलज कमल
जघन नितम्ब जघन्य घृणित
जगत् संसार/दुनिया जगत कुएँ का चबूतरा
ज़रा थोड़ा जरा बुढ़ापा
जाया पत्नी ज़ाया व्यर्थ

ट से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

टुक थोड़ा टूक टुकड़ा
टोटा घाटा टोंटा कारतूस

ड से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

डीठ दृष्टि ढीठ असभ्य

त से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

तरणी नाव तरणि सूर्य
तरुणी युवती    
तर्क बहस तक्र मटठा
तड़ाक जल्दी से तड़ाग तालाब
तरि नाव तरी गीलापन
तुरंग घोड़ा तरंग लहर
तनु दुबला-पतला तनू पुत्र/गाय
तव तुम्हारा तब इसके बाद
तप्त गर्म तृप्त संतुष्ट
तोष संतोष तोश हिंसा

द से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

द्वीप टापू द्विप हाथी
दामन आँचल/छोर दमन दबाना
दाट दान/दाता दाँत दशन
दशन दाँत दंशन दाँत से काटना
दीवा दीया/दीपक दिवा दिन
द्वार दरवाजा दार पत्नी/भार्या
दीन गरीब दिन दिवस
दाई नौकरानी दायी जवाब देने वाला
दैव भाग्य देव देवता
द्रव्य पदार्थ द्रव   तरल/पिघला हुआ
दूत वाहक द्युत
जुआ
दारु लकड़ी दारू शराब
दंश डंक दश दस

ध से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

धुरा अक्ष धूरा धूल

न से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

निहित साथ में/संलग्न/साथ में निहत भरा हुआ
नियत निश्चित/सीमित नियति भाग्य
निश्छल छल रहित/मंशा/इरादा निश्चल अटल
नमित झुका हुआ निमित्त हेतु
नीरद बादल नीरज कमल
निर्झर झरना निर्जर देवता
निशाचर राक्षस निशाकर चन्द्रमा
नीर पानी नीड़ घोंसला
नगर शहर नागर शहरी/चतुर व्यक्ति 
नाहर सिंह नहर कृत्रिम जलाशय/नाली
नाड़ी नब्ज नारी स्त्री
निशान चिह्न निसान झंडा
नित हर दिन नीत लाया हुआ
नशा बेहोशी/मद निशा रात्रि
निशित तीक्ष्ण निशीथ आधी रात
निवार रोकना नीवार जंगली धान
नेति जिसका छोर न हो नेती मथानी की रस्सी
नाई तरह/समान नाई हजाम
नारी स्त्री नाड़ी नब्ज

प से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

प्रदीप दीपक प्रतीप उल्टा/विशेष
प्रसाद भगवान् के चढाने वाला भोग/कृपा प्रासाद महल
परिणय विवाह प्रणय प्रेम
परिणाम फल/नतीजा परिमाण मात्रा
पीक पान आदि का थूक पिक कोयल
प्रकार किस्म/तरह प्राकार घेरा/ चहरदीवारी
प्रताप पराक्रम परिताप दुःख/सन्ताप
पशु जानवर पाशु धूलि/बाल
परीक्षा जाँच/इम्तिहान परिक्षा कीचड़
प्रतिशोध बदला प्रतिषेध मनाही
पास नजदीक पाश बन्धन
पार्श्व बगल    
प्रहर समय प्रहार चोट/आघात
परिहार परित्याग प्रहरी पहरेदार
प्रवाह बहाव परवाह चिंता
पट कपडा पट्ट तख्ता
पानी जल पाणि हाथ
प्रमाण सबूत/नाप प्रणाम नमस्कार
पावन पवित्र पवन हवा
पथ रास्ता पथ्य रोगी का आहार
पोत पानी का जहाज पौत्र बेटे का बेटा
प्राण जान प्रण कसम
प्रधान मुख्य  परिधान पोशाक
पुरुष मर्द परुष कठोर
प्रबल शक्तिशाली प्रवर श्रेष्ठ/गोज
परमिति चरम सीमा परिमिति मान मर्यादा
प्रेय प्रिय/सांसारिक पेय पीने योग्य
प्रस्तर पत्थर प्रस्तार फैलाव
पत सम्मान पति स्वामी
पदत्राण जूता परित्राण रक्षा
पशु जानवर पांशु धूल/बालू
पर्यन्त तक पर्यंक पलंग
प्रवार वस्त्र/चादर प्रवाल मूंगा
पुर नगर पूर बाढ़
प्रतिहार द्वारपाल प्रत्याहार निवारण
प्रकोट परकोटा प्रकोप अत्यधिक/क्रोध

फ से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

फन कलाकारी/कला फण साँप का फण
फुट अकेला फूट बैर/खरबूजा

ब से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

बलि बलिदान बली वीर
बहु बहुत बहू पुत्रवधू
बन बनना/मजदूरी वन जंगल
बास महक/गंध वास निवास
बुरा ख़राब बूरा शक्कर का बुरादा
बहन भगिनी/बहन वहन निर्वाह/ढोना
बात वचन वात हवा
बल ताकत वल मेघ
बन्दी कैदी वन्दी भाट/चारण
बार दफा वार प्रहार/चोट
बाण तीर बान आदत/चमक
बांट हिस्सा/भाग बाट रास्ता/बटखरा
बन्द खुला नहीं बद बुरा
बारिश वर्षा बारीश समुंद्र
बात वचन वात हवा
बद्ध बंधा हुआ विद्ध छेदा हुआ
बार दफा वार दिन/चोट
बिना अभाव वीणा वाद्ध्य यंत्र

भ से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

भवन महल भुवन संसार
भीत डरा हुआ भित्ति ऊपरी सतह
भीड़ जनसमूह भिड़ बरें

म से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

मणि रत्न मणी साँप
मनुज मनुष्य मनोज कामदेव
मद आनंद/अहंकार/नशा मद्य शराब
मूल जड़ मूल्य कीमत
मांस गोस्त मास महीना
मेघ बादल मेध यज्ञ
मरीचि किरण मरीची सूर्य/चन्द्र

र से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

रंग वर्ण रंक गरीब
राग लय रग नस
रति कामदेव की पत्नी रत लीन
रेचक दस्तावर रोचक मनोहर
रत लीन रति प्रेम
राज शासक राज़ रहस्य

ल से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

लवण नमक लवन खेती की कटाई
लक्ष्य उद्देश्य लक्ष लाख
लूटना लूट लेना लुटना लूट जाना

व से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

वसन कपडा व्यसन बुरी आदत
वाद तर्क/विचार वाद्य वाद्य यंत्र
वस्तु चीज वास्तु भवन/घर
व्यंग्य ताना व्यंग विकलांग
विष जहर विस कमल का डंठल
वरद वर देने वाला वरद बैल
विस्मृत भूला हुआ विस्मित आश्चर्य
वासना कामना वासना महकाना
वृंत्त डंठल वृन्द समूह/झुण्ड

श से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

शब रात शव लाश
शास्त्र सैद्वांतिक विषय शस्त्र हथियार
शिखर चोटी शेखर सिर
शुल्क फ़ीस शुक्ल उजाला/उज्ज्वल
शूर वीर सुर देवता
शुक सुग्गा शूक जौ
शराब मदिरा शराव मिट्टी का प्याला
शर्व शिव सर्व सब
शप्त शाप पाया हुआ सप्त सात
शहर नगर सहर सुबह
शाला भवन/घर साला पत्नी का भाई
शीशा काँच सीसा एक प्रकार की धातु
श्याम श्रीकृष्ण/काला स्याम एशिया का एक देश
शान इज्जत शाण धार तेज करने का पत्थर
शती सैकड़ा सती पतिव्रता स्त्री
शित दुर्बल/धारधार शीत ठंडा
शशधर चन्द्रमा शशिधर महादेव
शकट बैलगाड़ी शकठ मचान
शिवा पार्वती/गीदड़ सिवा छोड़कर
शेखर ललाट शिखर चोटी

स से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

सास पति या पत्नी की माँ साँस साँस लेना
सर तालाब शर तीर
सूर अंधा/सूर्य शूर वीर
सीता जानकी सिता चीनी
सूत धागा/सारथी सुत पुत्र
समान बराबर/तरह सामान सामग्री
स्वर आवाज़ स्वर्ण सोना
संकर मिश्रण शंकर महादेव
सुधि स्मरण सुधी विद्वान/बुद्धिमान
स्वर्ग तीसरा लोक सर्ग अध्याय
सूचि शुची/सुई सूची विषयक्रम/तालिका
स्वजन  अपना व्यक्ति  श्वजन कुत्ता
साप शाप का अपभृंश साँप एक जंतु
स्वेद पसीना श्वेत उजाला/सफ़ेद
संग साथ संघ समिति
सन्देह शक सदेह देह के साथ
स्वच्छ साफ़ स्वक्ष सुन्दर आँख
सत्र वर्ष शत्रु दुश्मन
सम समान शम संयम
सुअन पुत्र सुमन फूल
सर्व सब शर्व शिव
सूक्ति अच्छी उक्ति शुक्ति सीप
सहर सवेरा शहर नगर
सप्ति घोड़ा शप्ति शाप
साला पत्नी का भाई शाला घर/मकान
सेव बेसन का पकवान सेब  एक फल
सन् साल  सन पटुआ
सीसा एक धातु शीशा काँच
स्याम एक देश श्याम श्रीकृष्ण
सीखा सिख चूका शिखा चोटी
सती पतिव्रता स्त्री शती सैंकड़ा
सारदा सारभाग देने वाली शारदा सरस्वती
सीकर जल कण सीकड़ जंजीर/लड़
संघ समिति संग साथ
संदेह शक सदेह देह के साथ
सकल सम्पूर्ण शकल टुकड़ा
सज्जा सजावट शय्या बिछावन
स्वपच स्वयंपाकी श्वपच चाण्डाल
स्वच्छ साफ़ स्वक्ष सूंदर आँख
सुकृति पुण्य/सत्कर्म सुकृति पुण्यवान

श्र से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

श्रवण सुनना/कान श्रमण बौद्ध सन्यासी

क्ष से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

क्षय क्षत्रिय छात्र छाता/विद्यार्थी
क्षात्र क्षत्रिय सम्बन्धी    

ह से आने वाले शब्द युग्म के उदाहरण

हरी हरे रंग का हरि विष्णु
हल खेत जितने का औजार हळ शुद्ध व्यंजन

 

One thought on “युग्म-शब्द | युग्म-शब्द की परिभाषा अतिमहत्वपूर्ण युग्म-शब्द | Yugm Shabd | Combination Word

  • November 10, 2021 at 1:44 pm
    Permalink

    hi m deepak meena hu

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!