RBSE solutions Class 4 Hindi Chapter 1 Sukh Dhaam | सुख धाम

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 4 Hindi

पाठ – 1
सुख धाम
हिंदी

Our today topic in free RBSE Solutions is Class 4 Hindi Chapter 1 Sukh Dhaam (सुख धाम). Here We learn what is in this chapter सुख धाम and how to solve questions एनसीइआरटी कक्षा 4 हिंदी पाठ 1 सुख धाम के प्रश्न उत्तर सम्मिलित है।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 1 सुख धाम (Sukh Dhaam) are part of NCERT Solutions for Class 4 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 4 Hindi paath 1 Sukh-Dhaam.
Here we solve ncert class 4 Hindi chapter 1 Sukh Dhaam हिंदी concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide RBSE class 4 Hindi chapter 1 Sukh Dhaam question and answers. NCERT Solutions Class 4 Hindi chapter 1 Sukh dhaam सुख धाम in free PDF here.

NCERT Solutions Class 4 Hindi Chapter 1 Sukh Dhaam | सुख धाम अभ्यास प्रश्न

सोचें और बताएँ
1. हम सुख-दुःख में भी किसका गान करते हैं ?
उत्तर – हम सुख-दुःख में भारत माँ का गान करते है।

2. भारत माँ के आँगन में कैसे फूल खिले है ?
उत्तर – भारत माँ के आँगन में भाँति-भाँति के फूल खिले हैं।

3. श्रेष्ठतम ज्ञान किनसे मिला ?
उत्तर – श्रेष्ठतम ज्ञान राम, रहीम और ईसा से मिला है।

लिखें 
1. कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें –
(गुँजा, गान, सम्मान, सदन)
(क) भारत माँ का सदन सुहाना, 
(ख) स्नेह-प्रेम सम्मान यहाँ।
(ग) सुख-दुःख में हैं गुँजा करते,
(घ) निशि-दिन गौरव गान यहाँ।

2. “सुलभ एक सा ध्यान यहाँ” का क्या आशय है ?
उत्तर – यहाँ इस पंक्ति का आशय है की सभी मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर समान है।

3. सुख का धाम किसे कहा गया है ?
उत्तर – सुख का धाम भारत माँ के आँगन को कहा गया है।

4. भारत माँ के आँगन को सुन्दर उपवन क्यों कहा गया है ?
उत्तर – भारत माँ के आँगन में जाति, धर्म व मानवता में भेदभाव नहीं होने के कारण सुन्दर उपवन कहा गया है।

5. हमारे देश को धरती का स्वर्ग क्यों कहा गया है ?
उत्तर – हमारे देश को धरती का स्वर्ग इसलिए कहा गया है क्योंकि यहाँ पर विभिन्न जाति धर्म के लोगों में आपस में कोई भेदभाव नहीं है वे सब आपस में प्रेम और स्नेह से रहते है।

6. सुहाने सदन की क्या विशेषताएँ होती हैं, बताइए।
उत्तर – कविता के अनुसार सुहाने सदन की विशेषता होती है की यहाँ हमेशा प्रेम, स्नेह और सम्मान सभी को समान मिलता है। लोग सुख दुःख में एक दूसरे के काम आते है। जहाँ जाति धर्म से बढ़कर मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।

भाषा की बात 
दिए गए उदाहरण के अनुसार योजक (-)  चिन्ह के स्थान पर ‘और’ शब्द जोड़ते हुए पुनः लिखें –

दुख-सुख  दुख और सुख 
राम-रहीम  राम और रहीम 
जाति-धर्म  जाति और धर्म 
दिन-रात  दिन और रात 
स्नेह-प्रेम  स्नेह और प्रेम 
माता-पिता माता और पिता 

पाठ में ‘सुंदर उपवन’ शब्द आया है, यहाँ उपवन की विशेषताएँ बताई गई है। आप भी सुंदर विशेषण लगाकर नए शब्द बनाइए, जैसे –
सुंदर माला ।
उत्तर – सुंदर सुबह,
सुंदर सदन 
सुंदर आँगन 
सुंदर दृश्य 
सुंदर आकाश 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!