Ncert solutions for Class 8 Sanskrit Ruchira Chapter 15 Pahlika Hindi Translate | कक्षा 8 संस्कृत पञ्चदश: पाठ: हिंदी अनुवाद

Ncert solutions for class 8 sanskrit Ruchira Chapter 15 Pahlika पहेलिका। Here We learn what is in this lesson पहेलिका and how to solve questions एनसीइआरटी कक्षा 8 संस्कृत रुचिरा तृतीयो भाग: अष्टमवर्गाय संस्कृतपाठ्यपुस्तकम् पञ्चदश: पाठ: पहेलिका का हिंदी अनुवाद और प्रश्न उत्तर सम्मिलित है।
NCERT Solutions for Class 8 Sanskrit ruchira bhaag tritya paath 15 पहेलिका NCERT kaksha 8 sanskrit – Ruchira are part of NCERT Solutions for Class 8 sanskrit Ruchira. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Sanskrit paath 15 Pahlika.

Here we solve ncert solutions for class 8 sanskrit chapter 15 Pahlika पहेलिका हिंदी अनुवाद और प्रश्नों के उत्तर concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide NCERT class 8 sanskrit Ruchira chapter 15 Pahlika hindi anuvaad aur prashan uttar question and answers. NCERT Solutions Class 8 sanskrit Chapter 15 पहेलिका प्रश्न उत्तर और हिंदी अनुवाद in free PDF। sanskrit book class 8 ncert solutions for 8th Sanskrit book pdf sanskrit book class 8 also available Click Here or you can download official NCERT website. You can also See NCERT Solutions for class 8 Sanskrit all Chapter to Click Here.

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 Sanskrit Ruchira

कक्षा – 8 अष्टमवर्गाय
संस्कृतपाठयपुस्तकम्
पञ्चदश: पाठ: पाठ – 15
पहेलिका
संस्कृतपाठयपुस्तकम्

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 Sanskrit पहेलिका पाठ का हिंदी अनुवाद पहेलियाँ।

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 Sanskrit पहेलिका पाठ के अभ्यास: प्रश्न Click Here

पहेलिका

पाठ का परिचय
[पहेलियाँ मनोरंजन का एक प्राचीन विधा है। ये प्राय: विश्व की सारी भाषाओं में उपलब्ध् हैं। संस्कृत के कवियों ने इस परम्परा को अत्यन्त समृद्ध किया है। पहेलियाँ हमें आनन्द देती हैं, वहीं समझ – बुझ की हमारी मानसिक व बौद्धिक प्रक्रिया को तीव्रतर बनाती है। इस पाठ में संस्कृत प्रहेलिका (पहेली) बूझने की परम्परा के कुछ रोचक उदाहरण प्रस्तुत किए गए हैं।]
 
कस्तूरी जायते कस्मात्?
को हन्ति करिणां कुलम्?
किं कुर्यात् कातरो युद्धे?
मृगात् सिंहः पलायते।।1।।

हिन्दी अनुवाद –
कस्तूरी किससे उत्पन्न होती है? मृग से।
कौन हाथियों के समूह को मार देता है? सिंह। कमजोर व्यक्ति युद्ध में क्या करे? भाग जाए।

सीमन्तिनीषु का शान्ता?
राजा कोऽभूत् गुणोत्तमः?
विद्वद्भिः का सदा वन्द्या?
अत्रौवोक्तं न बुध्यते।।2।।

हिन्दी अनुवाद –
नारियों में कौन सबसे अधिक शान्त स्वभाव वाली है? सीता।
कौन-सा राजा गुणों में उत्तम हुआ? राम।
विद्वानों के द्वारा कौन हमेशा वन्दना करने योग्य है? विद्या।
यहीं कही गई (यह बात) है (फिर भी मनुष्यों के द्वारा) नहीं जानी जा रही है अर्थात् पता नहीं चल रहा है।

कं सञ्ज्घान कृष्णः?
का शीतलवाहिनी गङ्गा?
के दारपोषणरताः?
कं बलवन्तं न बाधते शीतम्।।3।।

हिन्दी अनुवाद –
श्रीकृष्ण ने किसको मारा? कंस को।
शीतल धारा वाली गंगा को बहाने वाली जगह कौन-सी है? काशी।
पत्नी सहित बच्चों के पालन-पोषण में कौन लगे होते हैं? खेती के काम में संलग्न
किसान।
किस बलवान को ठण्ड कष्ट नहीं देती? कम्बल वाले व्यक्ति को। 

वृक्षाग्रवासी च न पक्षिराजः,
त्रिनेत्रधारी च न शूलपाणिः।
त्वग्वस्त्रधारी च न सिद्धयोगी,
जलं च विभ्रन् न घटः न मेघः।।4।।

हिन्दी अनुवाद –
वृक्ष के ऊपर रहने वाला है और फिर भी पक्षियों का राजा गरुड़ नहीं है।
तीन आँखों वाला है तो भी हाथ में त्रिशूलधारी शिव नहीं है।
छाल रूपी वस्त्र को धरण करने वाला है फिर भी तपस्वी साधक नहीं है और
जल को धारण करता है तो भी न घड़ा है और न ही बादल है। अर्थात् – नारियल।

भोजनान्ते च किं पेयम्?
जयन्तः कस्य वै सुतः?
कथं विष्णुपदं प्रोक्तम्?
तक्रं शक्रस्य दुर्लभम्।।

हिन्दी अनुवाद –
और भोजन के अंत में क्या पीना चाहिए? छाछ।
निश्चित रूप से जयन्त किसका पुत्र है? इन्द्र का।
भगवान विष्णु का स्थान मोक्ष कैसा कहा गया है? दुर्लभ। 

प्रहेलिकानामुत्तरान्वेषणाय सङ्केता:
प्रथमा प्रहेलिका – अन्तिमे चरणे क्रमशः त्रायाणां प्रश्नानां त्रिभिः पदैः उत्तरं दत्तम्।
द्वितीया प्रहेलिका – प्रथम-द्वितीय-तृतीय-चरणेषु प्रथमस्य वर्णस्य अन्तिमवर्णेन संयोगात् उत्तरं प्राप्यते
तृतीया प्रहेलिका – प्रतिऽचरणे प्रथमद्वितीययोः प्रथमत्रयाणां वा वर्णानां संयोगात् तस्मिन् चरणे प्रस्तुत्सय प्रश्नस्य उत्तरं प्राप्यते।
चतुर्थप्रहेलिकाः उत्तरम् – नारिकेलफलम्। 
पञ्चमप्रहेलिकाः उत्तरम् – प्रथम-प्रहेलिकावत्।

हिन्दी अनुवाद –
पहेलियों के उत्तर खोजने के लिए संकेत :
पहली पहेली – अंतिम चरण के तीनों पदों में पहेली के तीनों प्रश्नों के उत्तर दिए हुए हैं।
दूसरी पहेली – पहले, दूसरे और तीसरे चरणों के प्रथम और अंतिम वर्ण के मेल से बने शब्द ही उत्तर हैं।
तीसरी पहेली – प्रत्येक चरण के प्रथम दो या प्रथम तीन वर्णों को मिलाने से उस पहेली का उत्तर मिल जाता है।
चौथी पहेली का उत्तर – नारियल है।  
पाँचवी पहेली का उत्तर – पहली पहेली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!