NCERTBoardBSEBBSERCBSECGBSEChapter 9Class 7HPBOSEKSEEBMPBSEMSBSHSE SSC ExamNCERT Solutions for Class 7 All SubjectsRBSEScienceSolutionUBSEUPMSP

NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 9 Soil | एनसीइआरटी कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 9 मृदा अभ्यास प्रश्न class 7th science

NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 9 Soil class 7th science question and their answer with ncert class 7 science Chapter 9. एनसीइआरटी कक्षा 7 विज्ञान पाठ 9 मृदा के सभी प्रश्न उत्तर सवालों के जवाब सम्मिलित है। science 7th standard Chapter 9 question Answer Soil (मृदा). Here We learn what is in NCERT class 7 science Chapter 9 solutions 7th standard science Soil and how to solve questions with easiest method. class 7th science

ncert solutions for class 7 Science Chapter 9 मृदा are part of NCERT science 7th standard NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 9 Soil Chapter 9 in hindi PDF . Here we have given NCERT Solutions for Class 7 vigyan paath 9 Mrida, ncert solutions for class 7 science. Ncert solutions for class 7 science Chapter 9 solutions Soil all solutions by experts team. class 7th science

Here we solve ncert science 7th standard Chapter 9 Soil मृदा concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide ncert solutions for class 7 science Chapter 9 questions and their answer Prakash. Soon we provided ncert solutions for class 7 science Chapter 9 Soil मृदा Prakash in free PDF here. ncert science book class 7 Chapter 9, class 7 science Chapter 9 notes pdf will be provide soon. You can download ncert science book class 7 in hindi from NCERT official website or click here for download. class 7th science

NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 9 Soil class 7th science

विषय – विज्ञान
अध्याय – 9
मृदा

class 7th science Chapter 9 Question Answer

NCERT Solutions for class 7 science Chapter 9 question answer in hindi

अभ्यास

प्रश्न 1 और 2 में सबसे उपयुक्त उत्तर को चिह्नित करें।
1. शैल कणों के अतिरिक्त, मृदा में होते हैं 
(क) वायु और जल
(ख) जल और पादप
(ग) खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
(घ) जल, वायु और पादप
उत्तर – (ग) खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल

2. जल धारण क्षमता सबसे अधिक होती है
(क) बलुई मृदा में
(ख) मृण्यमय मृदा में
(ग) दुमटी मृदा में
(घ) बालू और दुमट के मिश्रण में
उत्तर – (ख) मृण्यमय मृदा में

3. कॉलम A में दी गई वस्तुओं का कॉलम B में दिए गुणों से मिलान कीजिए –

कॉलम A कॉलम B
(क) जीवों को आवास देने वाली (i) बड़े कण
(ख) मृदा की ऊपरी परत (ii) सभी प्रकार की मृदा
(ग) बलुई मृदा (iii) गहरे रंग की
(घ) मृदा की मध्य परत (iv) सघन छोटे कण
(च) मृण्यमय मृदा (v) ह्यूमस की कम मात्रा

उत्तर – 

कॉलम A कॉलम B
(क) जीवों को आवास देने वाली (ii) सभी प्रकार की मृदा
(ख) मृदा की ऊपरी परत (iii) गहरे रंग की 
(ग) बलुई मृदा (i) बड़े कण 
(घ) मृदा की मध्य परत (v) ह्यूमस की कम मात्रा
(च) मृण्यमय मृदा (iv) सघन छोटे कण

4. समझाइए कि मृदा कैसे बनती है?
उत्तर – पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों (चट्टानों) के टूटने पर मृदा का निर्माण होता है। यह प्रक्रम अपक्षय कहलाता है। किसी मृदा की प्रकृति उन शैलों पर निर्भर करती है, जिनसे इसका निर्माण हुआ है और यह उन वनस्पतियों की किस्मों पर भी निर्भर करती है, जो इसमें उगते हैं।

5. मृण्मय मृदा किस प्रकार फ़सलों के लिए उपयोगी है?
उत्तर – यदि मृदा में बारीक (सूक्ष्म) कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक होता है, तो यह मृण्मय मृदा कहलाती है।
मृण्मय मृदा पादपों को उगाने के लिए सबसे उपयोगी मानी गई है क्योंकि ऐसी मृदा की जल धारण करने की क्षमता अच्छी होती है। इस प्रकार की मृदा ह्यूमस से समृद्ध और अत्यधिक उर्वर होती है।

6. मृण्मय और बलुई मृदा के बीच अंतर बताइए।
उत्तर – मृण्मय और बलुई मृदा के बीच निम्नलिखित प्रमुख अंतर है –

मृण्मय मृदा बलुई मृदा
यदि मृदा में बारीक (सूक्ष्म) कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक होता है, तो यह मृण्मय मृदा कहलाती है। यदि मृदा में बड़े कणों का अनुपात अधिक होता है, तो वह बलुई मृदा कहलाती है।
मृण्मय मृदा गेहूँ और चने जैसी फ़सलों की खेती के लिए उपयुक्त होती है। बलुई मृदा कपास की खेती के लिए उपयुक्त होती है।
ऐसी मृदा की जल धारण करने की क्षमता अच्छी होती है। इस प्रकार की मृदा में जल की निकासी आसानी से हो जाती है और जो पर्याप्त परिमाण में वायु को धारण करती है।
इस प्रकार की मृदा ह्यूमस से समृद्ध और अत्यधिक उर्वर होती है। यह मृदा हलकी, सुवातित होती है।

7. मृदा की अनुप्रस्थ काट का चित्र बनाइए और विभिन्न परतों को नामांकित कीजिए।
उत्तर –

8. रजिया ने खेत में अंत: स्रवण की दर से संबंधित एक प्रयोग किया। उसने देखा कि उसके द्वारा लिए गए मृदा के नमूने में से 200 mL जल को अंत: स्रवण करने में 40 मिनट लगे। अंत: स्रवण दर परिकलित कीजिए।
उत्तर – कक्षा 7 अध्याय 9 मृदा percolation rate formula


अंत: स्रवण की दर = \(\displaystyle \frac{{200\,\,\,mL}}{{40\,\,\,(\min )}}\)= 5 mL/min

9. समझाइए कि मृदा और मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है।
उत्तर – 
मृदा अपरदन : जल, पवन अथवा बर्फ़ के द्वारा मृदा की ऊपरी सतह का हटना अपरदन कहलाता है। पादपों की जड़ें मृदा को मज़बूती से बाँधे रखती हैं। पादपों की अनुपस्थिति में मृदा ढीली हो जाती है। इससे यह पवन और प्रवाही जल के साथ बह जाती है। अतः वृक्षों की कटाई और वनोन्मूलन को रोका जाना चाहिए और हरित क्षेत्रों को बढ़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।

10. निम्नलिखित वर्ग पहेली को दिए गए संकेतों की सहायता से हल कीजिए –

1           2    
                 
    3            
          4      
5               6
          7      
8                
                 
9       10        

सीधे

1. इसके बने थैलों के अपशिष्ट से मृदा का प्रदूषण होता है।
2. इस प्रकार की मृदा में सूक्ष्म कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक होता है।
4. इस प्रकार की मृदा में सूक्ष्म तथा बड़े कणों की मात्रा लगभग समान होती है।
5. मृदा परिच्छेदिका की परत।
8. वनस्पति न होने पर यह मृदा को उड़ा ले जाती है।
9. इस प्रकार की मृदा सुवातित एवं शुष्क होती है।
10. किसी मृदा द्वारा पानी को रोकने की क्षमता।

ऊपर से नीचे

2. भूमि की ऊपरी परत, जो पौधों को आधार प्रदान करती है।
3. पवन तथा प्रवाही जल के कारण मृदा पर प्रभाव
6. मृदा में जल के अवशोषण की प्रक्रिया
7. किसी स्थान की मृदा की काट परिच्छेदिका

उत्तर –  

1 पॉ ली थि     2 मृ ण्म
            दा    
    3 अ            
        4 दु  
5 आ धा शै       6 अं
        7 प्रो     तः
8 प     फा     स्त्र
             
9 ब लु   10 ज धा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!