NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 7 Weather Climate And Adaptations of Animals To Climate | एनसीइआरटी कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन अभ्यास प्रश्न
NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 7 Weather Climate And Adaptations of Animals To Climate question and their answer with ncert class 7 science Chapter 7. एनसीइआरटी कक्षा 7 विज्ञान पाठ 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन के सभी प्रश्न उत्तर सवालों के जवाब सम्मिलित है। science 7th standard Chapter 7 question Answer Weather, Climate And Adaptations of Animals To Climate (मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन). Here We learn what is in NCERT class 7 science Chapter 7 solutions 7th standard science Weather, Climate And Adaptations of Animals To Climate and how to solve questions with easiest method.
ncert solutions for class 7 Science Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन are part of NCERT science 7th standard Chapter 7 in hindi PDF . Here we have given NCERT Solutions for Class 7 vigyan paath 7 Prakash, ncert solutions for class 7 science. Ncert solutions for class 7 science Chapter 7 solutions Weather, Climate And Adaptations of Animals To Climate all solutions by experts team.
Here we solve ncert science 7th standard Chapter 7 Weather, Climate And Adaptations of Animals To Climate मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide ncert solutions for class 7 science Chapter 7 questions and their answer Prakash. Soon we provided ncert solutions for class 7 science Chapter 7 Weather, Climate And Adaptations of Animals To Climate मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन Prakash in free PDF here. ncert science book class 7 Chapter 7, class 7 science Chapter 7 notes pdf will be provide soon. You can download ncert science book class 7 in hindi from NCERT official website or click here for download.
NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 7 Weather Climate And Adaptations of Animals To Climate
विषय – विज्ञान
अध्याय – 7
मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन
science 7th standard Chapter 7 Question Answer
NCERT Solutions for class 7 science Chapter 7 question answer in hindi
अभ्यास
1. उन घटकों के नाम बताइए, जो किसी स्थान के मौसम को निर्धारित करते हैं।
उत्तर – किसी स्थान के मौसम को निर्धारित करने वाले घातक निम्नलिखित हैं :
- आर्द्रता
- वर्षा
- वायु वेग
- तापमान
2. दिन के किस समय ताप के अधिकतम और न्यूनतम होने की संभावना होती है।
उत्तर – दिन का अधिकतम तापमान सामान्यतः अपराह्नन (दोपहर बाद) होता है जबकि न्यूनतम तापमान प्रातः (भोर) में होता है।
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(i) दीर्घ अवधि के मौसम का औसत . . . . . . . . . कहलाता है।
(ii) किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा है और उस स्थान का तापमान वर्ष भर उच्च रहता है, उस स्थान की जलवायु . . . . . . . . . और . . . . . . . . . होगी।
(iii) चरम जलवायवी परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र . . . . . . . . . और . . . . . . . . . हैं।
उत्तर –
(i) दीर्घ अवधि के मौसम का औसत जलवायु कहलाता है।
(ii) किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा है और उस स्थान का तापमान वर्ष भर उच्च रहता है, उस स्थान की जलवायु गर्म और शुष्क होगी।
(iii) चरम जलवायवी परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र उष्णकटिबंधीय और ध्रुवीय क्षेत्र हैं।
4. निम्नलिखित क्षेत्रों की जलवायु का प्रकार बताइए :
(क) जम्मू एवं कश्मीर _____________
(ख) केरल _____________
(ग) राजस्थान _____________
(घ) उत्तर-पूर्व भारत _____________
उत्तर –
4. निम्नलिखित क्षेत्रों की जलवायु का प्रकार बताइए :
(क) जम्मू एवं कश्मीर मध्यम गर्म एवं मध्यम आर्द्र
(ख) केरल गर्म एवं आर्द्र
(ग) राजस्थान गर्म एवं शुष्क
(घ) उत्तर-पूर्व भारत आर्द्र
5. मौसम और जलवायु में से किसमें तेज़ी से परिवर्तन होता है?
उत्तर –
मौसम :- किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि के सन्दर्भ में वायुमंडल की प्रतिदिन की परिस्थिति उस स्थान का मौसम कहलाती है।
जलवायु :- किसी स्थान के मौसम की लम्बी अवधि, जैसे 25 वर्ष, में एकत्रित आँकड़ों के आधार पर बना मौसम का पैटर्न, उस स्थान की जलवायु कहलाता है।
अतः उपर्युक्त परिभाषाओ से हमें ज्ञात होता है कि मौसम एक अत्यन्त जटिल परिघटना है। यह क्षण भर में भी परिवर्तित हो सकता है। कभी-कभी यह हो सकता है कि सुबह के समय धूप निकली हो, लेकिन अचानक ही बादल आ जाएँ और चटख धूप निकल आए।
जबकि जलवायु को परिवर्तित होने के लिए वर्षों लगते हैं।
6. जंतुओं की कुछ विशेषताओं की सूची नीचे दी गई हैं।
(क) आहार मुख्यतः फल हैं | (ख) सफेद बाल/फर |
(ग) प्रवास की आवश्यकता | (घ) तीव्र स्वर-ध्वनि (तेज आवाज) |
(च) पैरों के चिपचिपे तलवे | (छ) त्वचा के नीचे वसा की मोती परत |
(ज) चौड़े और बड़े नखर | (झ) चटख रंग |
(ट) मजबूत पूँछ | (ठ) लम्बी और बड़ी चोंच |
उपरोक्त प्रत्येक विशेषता के लिए यह बताइए कि वह उष्णकटिबंधीय वर्षावन अथवा ध्रुवीय क्षेत्र में से किसके लिए अनुकूलित है। क्या आप समझते हैं कि इनमें से कुछ विशेषताएँ दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूलित हो सकती है?
उत्तर –
जंतुओं की विशेषता | जलवायु |
(क) आहार मुख्यतः फल हैं | उष्णकटिबंधीय वर्षावन |
(ख) सफेद बाल/फर | ध्रुवीय क्षेत्र |
(ग) प्रवास की आवश्यकता | ध्रुवीय क्षेत्र एवं उष्णकटिबंधीय वर्षावन |
(घ) तीव्र स्वर-ध्वनि (तेज आवाज) | ध्रुवीय क्षेत्र एवं उष्णकटिबंधीय वर्षावन |
(च) पैरों के चिपचिपे तलवे | उष्णकटिबंधीय वर्षावन |
(छ) त्वचा के नीचे वसा की मोती परत | ध्रुवीय क्षेत्र |
(ज) चौड़े और बड़े नखर | ध्रुवीय क्षेत्र |
(झ) चटख रंग | उष्णकटिबंधीय वर्षावन |
(ट) मजबूत पूँछ | उष्णकटिबंधीय वर्षावन |
(ठ) लम्बी और बड़ी चोंच | उष्णकटिबंधीय वर्षावन |
7. उष्णकटिबंधीय वर्षावन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं। यह समझाइए कि ऐसा क्यों है।
उत्तर – उष्णकटिबंधीय वर्षावन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं, जिनके निम्न प्रमुख कारण है :-
- उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की जलवायु सामान्यतः गर्म होती है, क्योंकि ये क्षेत्र भूमध्यरेखा के आस-पास स्थित होते हैं।
- सबसे सर्द महीनों में भी तापमान सामान्यतः 15C से अधिक रहता है। गर्मियों में तापमान 40C से अधिक हो जाता है।
- वर्षभर दिन और रात की लंबाई बराबर होती है।
- इन क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में वर्षा होती है।
यही जलवायवीय परिस्थितियाँ विशेषताओं के कारण यह जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं।
8. उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर – जंतु उन स्थितियों में जीने के लिए अनुकूलित होते हैं, जिनमें वे रहते हैं। अत्यधिक सर्द और गर्म जलवायु में जीवित रहने वाले जंतुओं में स्वयं को चरम शीत अथवा ताप से बचने के लिए कुछ विशेष गुण होते हैं। ये सभी गुण और लक्षण, जो जंतुओं को उनके परिवेश से अनुकूलन में सहायक होते हैं।
उदाहरण : ध्रुवीय और उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में रहने वाले जंतु।
ध्रुवीय भालू के सारे शरीर पर सफ़ेद बाल, जिन्हें फर कहते हैं, पाए जाते हैं, जिससे वे बर्फ़ की सफ़ेद सतह में आसानी से दिखाई नहीं देते। इससे उन्हें अपने शत्रुओं से बचाव में सहायता मिलती है। साथ ही इससे उन्हें अपने शिकार को पकड़ने में भी सहायता मिलती है। इन्हें चरम शीत से बचने के लिए इनमें बालों की दो मोती परतें होती हैं। इनकी त्वचा के नीचे वसा की एक परत होती है। वास्तव में, ध्रुवीय भालू का शरीर इतनी अच्छी तरह से शीतरोधी होता है कि वे धीमे-धीमे चलते हैं ताकि उनके शरीर का ताप आवश्यकता से अधिक न हो जाए। ये अपने शरीर को बहुत अधिक गर्म हो जाने से बचाने के लिए अकसर विश्राम करते हैं।
9. उष्णकटिबंधीय वर्षावन में रहने वाला हाथी किस प्रकार अनुकूलित है?
उत्तर – हाथी अनेक प्रकार से वर्षावनों की परिस्थितियों के लिए अनुकूलित है। इसकी सूँड जिसका उपयोग वह नाक के रूप में करता है। लम्बी सूँड से इसकी सूँघने की शक्ति बहुत अच्छी हो जाती है। हाथी द्वारा सूँड का उपयोग भोजन को उठाने के लिए भी किया जाता है। यह अपने दाँतों से अपनी पसंद के वृक्षों की छाल को आसानी से छील सकते हैं। अतः भोजन के लिए स्पर्धा के बावजूद हाथी आसानी से अपना भोजन जुटाने में समर्थ होता है। हाथी के लम्बे कान, बहुत हलकी ध्वनि को भी सुनने में सहायक होते हैं। वर्षावनों की गर्म और आर्द्र जलवायु में हाथी को ठंडा रखने में भी उसके कान सहायक होते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनिए :
10. कोई मांसाहारी जंतु, जिनके शरीर पर धारियाँ होती हैं, अपने शिकार को पकड़ते समय बहुत तेजी से भागता है। इसके पाए जाने की संभावना है किसी
(क) ध्रुवीय क्षेत्र में।
(ख) मरुस्थल में।
(ग) महासागर में।
(घ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन में।
उत्तर – (घ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन में।
11. ध्रुवीय भालू को अत्यधिक ठंडी जलवायु में रहने के लिए कौन-सी विशेषताएँ अनुकूलित करती हैं।
(क) श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूँघने की क्षमता।
(ख) पतली त्वचा, बड़े नेत्र, श्वेत फर/बाल।
(ग) लंबी पूँछ, मज़बूत नखर, सफ़ेद बड़े पंजे।
(घ) श्वेत (सफ़ेद) शरीर, तैरने के लिए पंजे, श्वसन के लिए क्लोम (गिल)।
उत्तर – (क) श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूँघने की क्षमता।
12. निम्न में से कौन-सा विकल्प उष्णकटिबंधीय क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ (सबसे अच्छा) वर्णन करता है?
(क) गर्म और आर्द्र।
(ख) मध्यम तापमा-अत्यधिक वर्षा।
(ग) सर्द और आर्द्र।
(घ) गर्म और शुष्क।
उत्तर – (क) गर्म और आर्द्र।