NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 8 Cell structure and function | एनसीइआरटी कक्षा 8 पाठ 8 कोशिका संरचना एवं प्रकार्य प्रश्न-उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 8 Cell structure and function Koshika Sanrachna evam prakaary कोशिका संरचना एवं प्रकार्य available free in eteacherg.com। Here We learn class 8 science Chapter 8 concept of Cell structure and function and and solve questions एनसीइआरटी कक्षा 8 विज्ञान की अभ्यास पुस्तिका के पाठ 8 कोशिका संरचना एवं प्रकार्य के प्रश्न-उत्तर यहाँ दिए गए हैं।
class 8 science solution NCERT Solutions Chapter 8 Cell structure and function NCERT class 8th science are part of NCERT class 8 science solution. Here we have given NCERT Solutions class 8 science paath 8 in Hindi. NCERT solutions for class 8 science in Hindi for class 8th science Chapter 8 कोशिका संरचना एवं प्रकार्य। Below these solutions consist of answers to all the important questions in NCERT book class 8th science Chapter 8.
Here we solve ncert solutions for class 8 science प्रश्नों के उत्तर concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide NCERT class 8 science solution Chapter 8 prashan uttr question and answers. is provided here according to the latest NCERT (CBSE) guidelines. Students can easily access in the hindi which include important Chapters and deep explanations provided by our expert. Get CBSE in free PDF here. ncert solutions for class 8th science book pdf also available Click Here or you can download official NCERT website. You can also See NCERT Solutions for class 8 science book pdf with answers all Chapter to Click Here.
NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 SCIENCE Chapter 8
Class 8th Science
Cell structure and function
कक्षा – 8
विषय – विज्ञान
पाठ – 8
कोशिका संरचना एवं प्रकार्य
NCERT Solutions for Class 8 science Chapter 8 Cell structure and function in Hindi
कोशिका संरचना एवं प्रकार्य पाठ के प्रश्न-उत्तर हिंदी में –
class 8 science solution Chapter 8 Cell structure and function कोशिका संरचना एवं प्रकार्य के प्रश्न-उत्तर
NCERT class 8th science Chapter 8 Cell structure and function | कोशिका संरचना एवं प्रकार्य अभ्यास प्रश्न
अभ्यास-प्रश्न
अभ्यास
1 निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F)
(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है। (T)
(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती हैं। (F)
(ग) किसी जीव की मूल संरचना अंग है। (F)
(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (T)
2. मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है ?
उत्तर –
मानव तंत्रिका कोशिका के कार्य : तंत्रिका कोशिका सन्देश प्राप्त कर उनका स्थानांतरण करती हैं, जिसके द्वारा यह शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य करती है।
3. निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए –
(क) कोशिका द्रव्य
(ख) कोशिका का केन्द्रक
उत्तर –
(क) कोशिका द्रव्य – केन्द्रक एवं कोशिका झिल्ली के मध्य एक जैली सामान पदार्थ होता है जिसे कोशिका द्रव्य कहते है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग कोशिका द्रव्य में ही पाए जाते हैं। यह हैं, माइटोकांड्रिया, गाल्जीकाय, राइबोसोम इत्यादि।
(ख) कोशिका का केन्द्रक – सजीव कोशिका का यह एक महत्वपूर्ण संघटक है। सामान्यत: यह गोलाकार होता है तथा कोशिका के मध्य भाग में स्थित होता है। केन्द्रक कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है जिसे केन्द्रक झिल्ली अथवा केन्द्रकावरण कहते हैं। यह झिल्ली भी संरंध्र होती है तथा कोशिका द्रव्य एवं केन्द्रक के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है। केन्द्रक में एक छोटी सघन संरचना दिखाई देती है। इसे केन्द्रिका अथवा न्यूक्लिओलस कहते हैं। इसके अतिरिक्त केन्द्रक में धागे के समान संरचनाएँ भी होती हैं जो क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहलाते हैं।
4. कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं।
उत्तर – कोशिका द्रव्य में विभिन्न कोशिकांग पाए जाते हैं।
5. पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।
उत्तर –
जंतु कोशिका | पादप कोशिका |
जंतु कोशिका में कोशिका झिल्ली नहीं पाई जाती है। | पादप कोशिका में कोशिका झल्ली पाई जाती है। |
जंतु कोशिका में हरित लवक नहीं पाए जाते है। | पादप कोशिका में हरित लवक पाए जाते है। |
जंतु कोशिका में केन्द्रक मध्य में स्थित होता है। | पादप कोशिका में केन्द्रक किनारों पर स्थित होता है। |
जंतु कोशिका में रिक्तिका का आकर बड़ा होता है। | पादप कोशिका में रिक्तिका का आकर छोटा होता है। |
6. यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए।
उत्तर –
यूकैरियोट्स | प्रोकैरियोट्स |
ऐसी कोशिकाएँ जिनमे झिल्लीयुक्त सुसंगठित केन्द्रक पाया जाता है, यूकैरियोटिक कोशिका कहलाती हैं। ऐसी कोशिकाओं वाले जीव यूकैरियोट्स कहलाते है। | ऐसी कोशिकाएँ जिनमें केन्द्रक झिल्ली के बिना होता है अर्थात सुसंगठित केन्द्रक नहीं होता है, प्रोकैरियोटिक कोशिका कहलाती है। ऐसी कोशिकाओं वाले जीव प्रोकैरियोट्स कहलाते है। |
अन्य सभी कोशिकांग झिल्लीयुक्त होते है। | सभी कोशिकांग झिल्ली रहित होते है। |
उदाहरण – जंतु कोशिका एवं पादप कोशिका। | उदाहरण – जीवाणु और नील-हरे शैवाल। |
7. कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं ? उनका कार्य बताइए।
उत्तर – कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केन्द्रक में पाए जाते है।
क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र के कार्य – यह जीन के धारक होते हैं तथा आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं। यह कोशिका विभाजन के दौरान दिखाई देते हैं।
8. ‘सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है’। समझाइए।
उत्तर – सजीवों की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते है। सजीवों के सभी अंग और भी छोटे भागों से बने हैं। कोशिका किसी भी सजीव की सूक्ष्मतम जीवित इकाई होती है। सजीवों में कोशिका ही सभी मूलभूत प्रकार्य करती हैं।
कोशिकाओं से उत्तक बनते है, उत्तक से अंग, अंग से अंग तंत्र और इन सभी अंग तंत्रों से मिलकर जीव के शरीर का निर्माण होता है। अतः हम कह सकते है कि ‘सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है’।
9. बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर – पादप प्रकाश संश्लेषण द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते है। इसके लिए पत्तियों में क्लोरोप्लास्ट कि उपस्थिति प्रकाश संश्लेषण के लिए आवशयक है। ये पत्तियों को हरा रंग प्रदान करते है। जो कि प्रकाश संश्लेषण में सहायक है। अतः क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप पादप कोशिकाओं में ही पाए जाते हैं।
10. निम्न को पूरा कीजिए –
बाईं से दाईं ओर
4. यह कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग होता है।
3. कोशिका द्रव्य के बीच रिक्त स्थान।
1. सजीवों कि मूलभूत संरचनात्मक इकाई।
ऊपर से नीचे की ओर
2. यह प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है।
1. कोशिका झिल्ली ओर केन्द्रक झिल्ली के बीच का पदार्थ।
उत्तर –