NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 4 Material: Metal and Non-metal | एनसीइआरटी कक्षा 8 विज्ञान पाठ 4 पदार्थ : धातु और अधातु प्रश्न-उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 4 Material: Metal and Non-metal Padharth : Dhatu aur Adhatu पदार्थ : धातु और अधातु available free in eteacherg.com। Here We learn class 8 science Chapter 4 concept of Material: Metal and Non-metal and and solve questions एनसीइआरटी कक्षा 8 विज्ञान की अभ्यास पुस्तिका के पाठ 4 पदार्थ : धातु और अधातु के प्रश्न-उत्तर यहाँ दिए गए हैं।
class 8 science solution NCERT Solutions Chapter 4 Material: Metal and Non-metal NCERT class 8th science are part of NCERT class 8 science solution. Here we have given NCERT Solutions class 8 science paath 4 in Hindi. NCERT solutions for class 8 science in Hindi for class 8th science Chapter 4 पदार्थ : धातु और अधातु। Below these solutions consist of answers to all the important questions in NCERT book class 8th science Chapter 4.
Here we solve ncert solutions for class 8 science प्रश्नों के उत्तर concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide NCERT class 8 science solution Chapter 4 prashan uttr question and answers. is provided here according to the latest NCERT (CBSE) guidelines. Students can easily access in the hindi which include important Chapters and deep explanations provided by our expert. Get CBSE in free PDF here. ncert solutions for class 8th science book pdf also available Click Here or you can download official NCERT website. You can also See NCERT Solutions for class 8 science book pdf with answers all Chapter to Click Here.
NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 SCIENCE Chapter 4
Class 8th Science
Material: Metal and Non-metal
कक्षा – 8
विषय – विज्ञान
पाठ – 4
पदार्थ : धातु और अधातु
NCERT Solutions for Class 8 science Chapter 4 Material: Metal and Non-metal in Hindi
पदार्थ : धातु और अधातु पाठ के प्रश्न-उत्तर हिंदी में –
class 8 science solution Chapter 4 Material: Metal and Non-metal पदार्थ : धातु और अधातु के प्रश्न-उत्तर
NCERT class 8th science Chapter 4 Material: Metal and Non-metal | पदार्थ : धातु और अधातु अभ्यास प्रश्न
अभ्यास-प्रश्न
1. निम्नलिखित में से किसको पीटकर पतली चादरों में परिवर्तित किया जा सकता है ?
(क) जिंक (ख) फ़ॉस्फ़ोरस (ग) सल्फ़र (घ) ऑक्सीजन
उत्तर – (क) जिंक
2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
(क) सभी धातुएँ तन्य होती हैं।
(ख) सभी अधातुएँ तन्य होती हैं।
(ग) सामान्यत: धातुएँ तन्य होती हैं। (✓)
(घ) कुछ अधातुएँ तन्य होती हैं।
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) फ़ॉस्फ़ोरस बहुत सक्रीय धातु है।
(ख) धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की चालक होती है।
(ग) आइरन, कॉपर अपेक्षा अधिक अभिक्रियाशील है।
(घ) धातुएँ, अम्लों अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस बनती है।
4. यदि कथन सही है तो “T” और यदि गलत कोष्ठक में “F” लिखिए –
(क) सामान्यत: अधातु अम्लों अभिक्रिया करते हैं। (F)
(ख) सोडियम बहुत अभिक्रियाशील धातु है। (T)
(ग) कॉपर, ज़िंक सल्फेट के विलयन से जिंक विस्थापित करता है। (F)
(घ) कोयले को खींच कर तारें प्राप्त की जा सकती हैं। (F)
5. नीचे दी गई सारणी में गुणों की सूची दी गई है। इन गुणों आधार पर धातुओं और अधातुओं अन्तर कीजिए –
गुण | धातु | अधातु |
1. दिखावट | ||
2. कठोरता | ||
3. आघातवर्धनीयता | ||
4. तन्यता | ||
5. ऊष्मा चालन | ||
6. विद्युत चालन |
उत्तर –
गुण | धातु | अधातु |
1. दिखावट | सभी धातुएँ सामान्यत: चमकदार होती हैं। अपवाद – पारा |
सामान्यतः अधातुएँ चमकदार नहीं होती है। |
2. कठोरता | सामान्यत: कठोर अपवाद – सोडियम एवं पोटैशियम |
सामान्यत: नरम है। अपवाद – हीरा कठोर होता है। |
3. आघातवर्धनीयता | धातुओं को पीटकर पतली चादरों में बदला जा सकता है। अर्थात ये आघातवर्ध्य होती है। | अधातुएँ भंगुर होती है। इन्हें पीटने पर यह टुकड़ों में टूट जाती है। |
4. तन्यता | धातुएँ तन्य होती है अर्थात इन्हे खींचकर तारों में बदला जा सकता है। | अधातुएँ तन्य नहीं होती है। |
5. ऊष्मा चालन | सुचालक | कुचालक |
6. विद्युत चालन | सुचालक | अधिकांशत: कुचालक अपवाद – ग्रेफाइड (सुचालक) |
6. निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए –
(क) ऐलुमिनियम की पन्नी का उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में किया जाता है।
(ख) निमज्जन छड़ें (इमरशन रॉड) धात्विक पदार्थों से निर्मित हैं।
(ग) कॉपर, जिंक को उसके लवण के विलयन से विस्थापित नहीं कर सकता।
(घ) सोडियम और पोटैशियम को मिटटी पात्रों में रखा जाता हैं।
उत्तर –
(क) ऐलुमिनियम की पन्नी का उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में किया जाता है।
– ऐलुमिनियम एक धातु है जिसे पीटकर पतली चादर में परिवर्तित किया जा सकता है। साथ ही यह एक ऐसी धातु है जिसमे की वायु की उपस्थिति में भी जंग नहीं लगता है। अतः इसका उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में किया जाता है।
(ख) निमज्जन छड़ें (इमरशन रॉड) धात्विक पदार्थों से निर्मित हैं।
– धातुएँ विद्युत की सुचालक होती है। जिससे ये ऊष्मा पाकर गर्म हो जाती है और पानी की भी गर्म कर देती है। अतः निमज्जन छड़ों में धात्विक पदार्थों का उपयोग किया जाता है ताकि विद्युत प्रवाह हो सकें।
(ग) कॉपर, जिंक को उसके लवण के विलयन से विस्थापित नहीं कर सकता।
– इसका कारण कॉपर का जिंक से कम अभिक्रियाशील होना है। कम अभिक्रियाशील धातु, अधिक अभिक्रियाशील धातु को विस्थापित नहीं कर सकती है।
(घ) सोडियम और पोटैशियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता हैं।
– दोनों ही धातुएँ बहुत अधिक अभिक्रियाशील होती है, और वायु में खुला छोड़ देने पर तुरंत ही सक्रीय होकर आग पकड़ लेती है। अतः वायु से इन धातुओं का संपर्क तोड़ने के लिए इन्हें मिट्टी के तेल में रखा जाता है।
7. क्या आप नींबू के आचार को ऐलुमिनियम पात्रों में रख सकते हैं ? स्पष्ट करिए।
उत्तर – नहीं, नींबू के आचार को ऐलुमिनियम पात्रों में नहीं रख सकते हैं। क्योंकि नींबू में सिट्रीक अम्ल होता है जो ऐलुमिनियम से अभिक्रिया करके हानिकारक पदार्थ बनाता है। जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
8. नीचे दी गई सारणी के कॉलम I में कुछ पदार्थ दिये गये हैं। कॉलम II में उनके कुछ उपयोग दिये गये हैं। कॉलम I के पदार्थों का कॉलम II से सही मिलान करिए –
कॉलम I | कॉलम II |
1. गोल्ड | 1. थर्मामीटर |
2. आयरन | 2. बिजली के तार |
3. ऐलुमिनियम | 3. खाद्य सामग्री लपेटना |
4. कार्बन | 4. आभूषण |
5. कॉपर | 5. मशीनें |
6. मर्करी | 6. ईंधन |
उत्तर –
कॉलम I | कॉलम II |
1. गोल्ड | 4. आभूषण |
2. आयरन | 5. मशीनें |
3. ऐलुमिनियम | 3. खाद्य सामग्री लपेटना |
4. कार्बन | 6. ईंधन |
5. कॉपर | 2. बिजली के तार |
6. मर्करी | 1. थर्मामीटर |
9. क्या होता है जब –
(क) तनु सल्फ़्यूरिक अम्ल कॉपर प्लेट पर डाला जाता है ?
(ख) लोहे की कील, कॉपर सल्फेट के विलयन में रखी जाती है ?
सम्बन्धित अभिक्रियाओं के शब्द समीकरण लिखिए।
उत्तर –
(क) तनु सल्फ़्यूरिक अम्ल कॉपर प्लेट पर डाला जाता है ?
– जब तनु सल्फ्यूरिक अम्ल को कॉपर प्लेट पर डाला जाता है तो कॉपर सल्फेट, जल तथा सल्फर डाईऑक्साइड उत्पन्न होते है।
2H2SO4 + Cu → CuSO4 + 2H2O + SO2
तनु सल्फ्यूरिक + कॉपर → कॉपर सल्फेट + जल + सल्फर डाईऑक्साइड
(ख) लोहे की कील, कॉपर सल्फेट के विलयन में रखी जाती है ?
– जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में रखा जाता है तो दोनों के मध्य होने वाली रासायनिक अभिक्रिया में लोहा, कॉपर को सल्फेट विलयन से विस्थापित का देता है। जिसके फलस्वरूप आयरन सल्फेट तथा कॉपर उत्पन्न करता हैं।
Fe + CuSO4 → FeSO4 + Cu
आयरन + कॉपर सल्फेट → आयरन सल्फेट + कॉपर
10. सलोनी ने लकड़ी के कोयले का एक जलता हुआ टुकड़ा लिया और उत्सर्जित होने वाली गैस को एक परखनली में इकट्ठा किया –
(क) वह गैस की प्रकृति कैसे ज्ञात करेगी ?
(ख) इस प्रक्रम होने वाली सभी अभिक्रियाओं के शब्द समीकरण लिखिए।
उत्तर – सलोनी परखनली में भरी गैस में सबसे पहले पानी घोलेगी। हम जानते है की कोयला वायु की उपस्थिति में जलता है जिससे कार्बन डाईऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है और यह गैस पानी में घुलकर कार्बोनिक अम्ल उत्पन्न करती है। जिसका परीक्षण लिटमस पत्र की सहायता से कर सकते है। यदि यह नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है तो विलयन अम्लीय प्रकृति का होगा अन्यथा यह क्षारीय।
C + O2 → CO2
कार्बन + ऑक्सीजन → कार्बन डाईऑक्साइड
CO2 + H2O → H2CO3
कार्बन डाईऑक्साइड + जल कार्बनिक → अम्ल
11. एक दिन रीता अपनी माँ के साथ आभूषण विक्रेता की दुकान पर गई। उसकी माँ ने सुनार को पॉलिश करने हेतु सोने के पुराने आभूषण दिए। अगले दिन जब वे आभूषण वापस लाई तो उन्होंने पाया कि भर कुछ काम हो गया है। क्या आप भर में कमी का कारण बता सकते हैं ?
उत्तर – जब हम सुनार के पास आभूषण को पॉलिश के लिए ले जाते है तो सबसे पहले वो इन्हें सांद्र नाइट्रिक अम्ल तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में घोलता है। यह घोल सोने को अपने अंदर घोल लेता है। आभूषण को इस घोल में डालने पर आभूषण की ऊपरी परत इस घोल में घुल जाती है। जिससे नीचे की चमकीली परत ऊपर निकल आती है। आभूषण की ऊपरी परत घोल में घुल जाने के कारण भर में कमी हो जाती है।