NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 13 Sound | एनसीइआरटी कक्षा 8 विज्ञान ध्वनि पाठ 13 प्रश्न-उत्तर

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 13 Sound Dhwani ध्वनि available free in eteacherg.com। Here We learn class 8 science Chapter 13 concept of Sound and and solve questions एनसीइआरटी कक्षा 8 विज्ञान की अभ्यास पुस्तिका के पाठ 13 ध्वनि के प्रश्न-उत्तर यहाँ दिए गए हैं

class 8 science solution NCERT Solutions Chapter 13 Sound NCERT class 8th science are part of NCERT class 8 science solution. Here we have given NCERT Solutions class 8 science paath 13 in Hindi. NCERT solutions for class 8 science in Hindi for class 8th science Chapter 13 ध्वनि। Below these solutions consist of answers to all the important questions in NCERT book class 8th science Chapter 13.

Here we solve ncert solutions for class 8 science प्रश्नों के उत्तर concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide NCERT class 8 science solution Chapter 13 prashan uttr question and answers. is provided here according to the latest NCERT (CBSE) guidelines. Students can easily access in the hindi which include important Chapters and deep explanations provided by our expert. Get CBSE in free PDF here. ncert solutions for class 8th science book pdf also available Click Here or you can download official NCERT website. You can also See NCERT Solutions for class 8 science book pdf with answers all Chapter to Click Here.

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 SCIENCE Chapter 13

Class 8th Science

Sound
कक्षा – 8

विषय – विज्ञान
पाठ – 13
ध्वनि

NCERT Solutions for Class 8 science Chapter 13 Sound in Hindi
ध्वनि पाठ के प्रश्न-उत्तर हिंदी में –

class 8 science solution Chapter 13 Sound ध्वनि के प्रश्न-उत्तर

NCERT class 8th science Chapter 13 Sound | ध्वनि अभ्यास प्रश्न

अभ्यास-प्रश्न

1. सही उत्तर चुनिए –
ध्वनि संचरित हो सकती है :
(क) केवल वायु या गैसों में 
(ख) केवल ठोसों में 
(ग) केवल द्रवों में 
(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में 
उत्तर – (घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में 

2. निम्न में से किस वाक् ध्वनि की आवृत्ति न्यूनतम होने की सम्भावना है –
(क) छोटी लड़की की 
(ख) छोटे लड़के की 
(ग) पुरुष की 
(घ) महिला की 
उत्तर – (ग) पुरुष की 

3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने “T” तथा गलत कथन के सामने “F” पर निशान लगाइए –
(क) ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती।     (T)
(ख) किसी कंपित वस्तु के प्रति सेकंड होने वाले दोलनों की संख्या को इसका आवर्तकाल कहते है।     (F)
(ग) यदि कंपन का आयाम अधिक है तो ध्वनि मंद होती है।     (F)
(घ) मानव कानों के लिए श्रव्यता का परास 20 Hz से 20,000 Hz है।     (T)
(ङ) कंपन की आवृति जितनी कम होगी तारत्व उतना ही अधिक होगा।     (F)
(च) अवांछित या अप्रिय ध्वनि को संगीत कहते है।     (F)
(छ) ध्वनि प्रदुषण आंशिक श्रवण अशक्तता उत्पन्न कर सकता है।     (T)

4. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
क) किसी वस्तु द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लिए गए समय को आवर्तकाल कहते है।
ख) प्रबलता कम्पन के आयाम से निर्धारित की जाती है।
ग) आवृति का मात्रक हर्ट्ज है।
घ) अवांछित ध्वनि को शोर कहते है।
ड) ध्वनि की तीक्ष्णता कंपनो की आवृति से निर्धारित होती है।

5. एक दोलक 4 सेकंड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्तकाल तथा आवृत्ति ज्ञात कीजिए।
उत्तर – 
NCERT Science class 8 chapter 13


\(\displaystyle =\frac{{40}}{4}\)
आवृत्ति = 10 हर्ट्स
NCERT Science class 8 chapter 13 anser
\(\displaystyle =\frac{{1}}{10}\)
आवर्तकाल = 0.1 सेकंड 

6. एक मच्छर अपने पंखों को 500 कम्पन प्रति सेकंड की औसत दर से कंपित करके ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन का आवर्तकाल कितना है ?
उत्तर – 
NCERT Science class 8 chapter 13 anser
\(\displaystyle =\frac{{1}}{500}\)
आवर्तकाल = 0.002 सेकंड 

7. निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है –
(क) ढोलक          (ख) सितार          (ग) बाँसुरी
उत्तर – (क) ढोलक – इसमें तानित झिल्ली कंपित होती है।
(ख) सितार – इसमें तानित तार या डोरी कंपित होती है।
(ग) बाँसुरी – नली के अंदर जाने वाली हवा कंपित होती है।

8. शोर तथा संगीत में क्या अंतर है ? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है ?
उत्तर – शोर – अप्रिय ध्वनि जो कानों को अप्रिय या अरुचिकर लगती है, शोर कहलाती है। जैसे – किसी मशीन से निकलने वाली तेज ध्वनि। मोटर वाहनों आदि की ध्वनि शोर है।
संगीत – ऐसी ध्वनि जो कानों को मोहक लगती है, संगीत कहलाती है। जैसे – वाद्ययंत्रों से निकली ध्वनि।
हाँ, संगीत भी कभी-कभी शोर बन जाता है जबकि उसे तेज आवाज में बजाया जाता है।

9. अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के स्रोतों की सूची बनाइए।
उत्तर – ध्वनि प्रदूषण के स्रोतों जो हमारे आस-पास के वातावरण में पाए जाते है –
(i) घरेलु उपकरण कूलर, मिक्सर, मशीन की आवाज।
(ii) लाऊड स्पीकर की आवाज 
(iii) तेज आवाज में बजाये जाने वाले टी.वी की आवाज से।
(iv) बस, कार वाहनों से निकली आवाजें

10. वर्णन कीजिए कि ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार हानिकारक है ?
उत्तर – वातावरण में अत्यधिक या अवांछित ध्वनियों को ध्वनि प्रदूषण कहते हैं।
परिवेश में अत्यधिक शोर की उपस्थिति अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। अनिंद्रा, अति तनाव (उच्च रक्त-चाप), चिन्ता तथा अन्य बहुत से स्वास्थ्य संबंधी विकार ध्वनि-प्रदूषण से उत्पन्न हो सकते हैं। लगातार प्रबल ध्वनि के प्रभाव में रहने वाले व्यक्ति की सुनने की क्षमता अस्थायी अथवा स्थायी रूप से काम हो जाती है।

11. आपके माता-पिता एक मकान खरीदना चाहते हैं। उन्हें एक मकान सड़क के किनारे पर तथा दूसरा सड़क से तीन गली छोड़ कर देने का प्रस्ताव किया गया है। आप अपने माता-पिता को कौन-सा मकान खरीदने का सुझाव देंगे ? अपने उत्तेर की व्याख्या कीजिए।
उत्तर – सड़क किनारे वाले माकन में शोर अधिक सुनाई देता है, क्योंकि सड़क पर लगातार वाहनों के आने जाने से ध्वनि उत्पन्न होगी। जबकि सड़क की तीन गली छोड़कर ध्वनि या शोर की प्रबलता कम हो जाती है। अतः हम अपने माता-पिता को दूसरा मकान जो की सड़क से तीन गली छोड़ कर है, वही माकन खरीदने का सुझाव देंगे।

12. मानव वाक् यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।
उत्तर – मानव वाक् यंत्र मनुष्य में ध्वनि वाक् यंत्र अथवा कंठ द्वारा उत्पन्न होती है।

13. आकाश में तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा हमसे समान दूरी पर घटित होती है। हमें तड़ित पहले दिखाई देती है तथा मेघगर्जन बाद में सुनाई देता है। क्या आप इसकी व्याख्या कर सकते हैं ?
उत्तर – आकाश में चमकने वाली तड़ित की चमक हमें पहले दिखाई देती है, जबकि मेघगर्जन देर से सुनाई देती है, क्योंकि ध्वनि का वेग ध्वनि के वेग से कम होता है। जिस कारण हमें पहले चमक दिखाई देती है और फिर ध्वनि सुनाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!