NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 12 Friction | एनसीइआरटी कक्षा 8 विज्ञान पाठ 12 घर्षण प्रश्न-उत्तर

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 12 Friction Gharshan घर्षण available free in eteacherg.com। Here We learn class 8 science Chapter 12 concept of Friction and and solve questions एनसीइआरटी कक्षा 8 विज्ञान की अभ्यास पुस्तिका के पाठ 12 घर्षण के प्रश्न-उत्तर यहाँ दिए गए हैं

class 8 science solution NCERT Solutions Chapter 12 Friction NCERT class 8th science are part of NCERT class 8 science solution. Here we have given NCERT Solutions class 8 science paath 12 in Hindi. NCERT solutions for class 8 science in Hindi for class 8th science Chapter 12 घर्षण। Below these solutions consist of answers to all the important questions in NCERT book class 8th science Chapter 12.

Here we solve ncert solutions for class 8 science प्रश्नों के उत्तर concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide NCERT class 8 science solution Chapter 12 prashan uttr question and answers. is provided here according to the latest NCERT (CBSE) guidelines. Students can easily access in the hindi which include important Chapters and deep explanations provided by our expert. Get CBSE in free PDF here. ncert solutions for class 8th science book pdf also available Click Here or you can download official NCERT website. You can also See NCERT Solutions for class 8 science book pdf with answers all Chapter to Click Here.

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 SCIENCE Chapter 12

Class 8th Science

Friction
कक्षा – 8

विषय – विज्ञान
पाठ – 12
घर्षण

NCERT Solutions for Class 8 science Chapter 12 Friction in Hindi
घर्षण पाठ के प्रश्न-उत्तर हिंदी में –

class 8 science solution Chapter 12 Friction घर्षण के प्रश्न-उत्तर

NCERT class 8th science Chapter 12 Friction | घर्षण अभ्यास प्रश्न

अभ्यास-प्रश्न

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) घर्षण एक दूसरे के सम्पर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच गति का विरोध करती है।
(ख) घर्षण पृष्ठों के प्रकृति पर निर्भर करता है।
(ग) घर्षण से ऊष्मा उत्पन्न होती है।
(घ) कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से घर्षण कम हो जाता है।
(ङ) सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है। 

2. चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सर्पी घर्षण के कारण बालों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए –
(क) लोटनिक, स्थैतिक, सर्पी 
(ख) लोटनिक, सर्पी, स्थैतिक 
(ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक 
(घ) सर्पी, स्थैतिक, लोटनिक
उत्तर – (ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक 

3. आलिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा –
(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार पत्र, तौलिया
(ख) समाचार पत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(ग) तौलिया, समाचारपत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(घ) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचारपत्र 
उत्तर – (क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार पत्र, तौलिया

4. मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते है। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरम्भ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए।
उत्तर – जब डेस्क को झुकाया जाता है तो पुस्तक नीचे की ओर खिसकती है। घर्षण बल पुस्तक ओर डेस्क के पृष्ठ के बीच कार्य करता है तथा घर्षण बल की दिशा पुस्तक खिसकने की दिशा के विपरीत होती है।

5. मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा या कठिन। अपने उत्तर का कारण बताइए।
उत्तर – इस स्थिति में हमारा उस फर्श पर चलना बहुत ही कठिन हो जायेगा क्योंकि साबुन का पानी फर्श पर फैलता है तो घर्षण बल बहुत ही कम हो जाता है और हमें चलने में कठिनाई होती है। 

6. खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर – खिलाड़ी कीलदार जूते पहनता है, क्योंकि कील दौड़ने में सही पकड़ देती है। यह घर्षण बल के कारण होता है। कीलदार जूते से घर्षण बल लगेगा।

7. इकबाल को हलकी पेटिका धकेलनी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका धकेलनी है। कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों?
उत्तर – जब हम किसी भारी वस्तु को धकेलने का प्रयास करते है तो घर्षण बल बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब दो कठोर पृष्ठों के बीच सम्पर्क होता है, इसमें अधिक ताकत लगनी पड़ती है, ताकि अवरोध को कम किया का सके। इसलिए सीमा को अधिक घर्षण बल लगेगा।

8. व्याख्या कीजिए, सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है।
उत्तर – स्थैतिक घर्षण वह घर्षण है जो स्थिर वस्तु और उस सतह के बीच मौजूद होता है जिस पर वह स्थिर अवस्था में होती है
सर्पी घर्षण एक दूसरे के साथ फिसलने पर किन्ही भी दो वस्तुओं द्वारा निर्मित प्रतिरोध को संदर्भित करता है। इस घर्षण को गतिज घर्षण के रूप में भी जाना जाता है
दो सतहों में अनियमितताओं के अन्तर्ग्रथन के कारण सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है।

9. वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है।
उत्तर – मित्र के रूप में –
(i) घर्षण के कारण ही हम चल पाते है।
(ii) घर्षण के कारण ही पेन की निब से कागज पर लिख सकते हैं।
शत्रु के रूप में –
(i) टायर और जूते के शोल (तले) जल्दी घिस जाते है।
(ii) घर्षण के कारण मशीन के पुर्जों में ऊष्मा उत्पन्न होती है। ये मशीन को नुकसान पहुँचाती है।

10. वर्णन कीजिए, तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते है ?
उत्तर – तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति इस प्रकार बनी होती है, ताकि गति करते समय घर्षण पर पार पाने में उनकी ऊर्जा का क्षय कम से कम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!