NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 15 Light | एनसीइआरटी कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 15 प्रकाश अभ्यास-प्रश्न
NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 15 Light question and their answer with ncert class 7 science Chapter 15. एनसीइआरटी कक्षा 7 विज्ञान पाठ 15 प्रकाश के सभी प्रश्न उत्तर सवालों के जवाब सम्मिलित है। 7th standard science Chapter 15 question Answer Light (प्रकाश). Here We learn what is in NCERT class 7 science Chapter 15 solutions 7th standard science Light and how to solve questions with easiest method.
ncert solutions for class 7 Science Chapter 15 प्रकाश are part of NCERT science 7th standard Chapter 15 in hindi PDF . Here we have given NCERT Solutions for Class 7 vigyan paath 15 Prakash, ncert solutions for class 7 science. Ncert solutions for class 7 science Chapter 15 solutions Light all solutions by experts team.
Here we solve ncert science 7th standard Light प्रकाश concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide ncert solutions for class 7 science Chapter 15 questions and their answer Prakash. Soon we provided ncert solutions for class 7 science Chapter 15 Light प्रकाश Prakash in free PDF here. ncert science book class 7 Chapter 15, class 7 science Chapter 15 notes pdf will be provide soon. You can download ncert science book class 7 in hindi from NCERT official website or click here for download.
NCERT Solutions for class 7 science Chapter 15
अध्याय – 15
Light
प्रकाश
विज्ञान
science 7th standard Chapter 15 Question Answer
class 7 science Chapter 15 question answer in hindi
अभ्यास
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह ________________ कहलाता है।
(ख) यदि प्रतिबिम्ब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल ________________ द्वारा बना होगा।
(ग) यदि प्रतिबिम्ब सदैव बिम्ब के साइज का बने, तो दर्पण __________________ होगा।
(घ) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह __________________ प्रतिबिम्ब कहलाता है।
(च) अवतल _______________ द्वारा बना प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया का सकता।
उत्तर –
(क) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह आभासी प्रतिबिम्ब कहलाता है।
(ख) यदि प्रतिबिम्ब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल दर्पण द्वारा बना होगा।
(ग) यदि प्रतिबिम्ब सदैव बिम्ब के साइज का बने, तो दर्पण समतल होगा।
(घ) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह वास्तविक प्रतिबिम्ब कहलाता है।
(च) अवतल लेंस द्वारा बना प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया का सकता।
2. निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’-
(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं।
(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है।
(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं।
(घ) वास्तविक प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है।
उत्तर –
(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं। (असत्य)
(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है। (सत्य)
(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं। (सत्य)
(घ) वास्तविक प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता। (असत्य)
(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है। (असत्य)
3. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथनों में दीजिए –
(क) | समतल दर्पण | (i) | आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है। |
(ख) | उत्तल दर्पण | (ii) | अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिम्ब बना सकता है। |
(ग) | उत्तल लेंस | (iii) | दन्त चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिम्ब देखने के लिए उपयोग करते हैं। |
(घ) | अवतल दर्पण | (iv) | उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है। |
(च) | अवतल लेंस | (v) | प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज़ का प्रतिबिंब बनाता है। |
(vi) | सीधा तथा बिंब के साइज़ से छोटा प्रतिबिंब बनाता है। |
उत्तर –
(क) | समतल दर्पण | (v) | प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज़ का प्रतिबिंब बनाता है। |
(ख) | उत्तल दर्पण | (ii) | अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिम्ब बना सकता है। |
(vi) | सीधा तथा बिंब के साइज़ से छोटा प्रतिबिंब बनाता है। | ||
(ग) | उत्तल लेंस | (i) | आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है। |
(iv) | उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है। | ||
(घ) | अवतल दर्पण | (iii) | दन्त चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिम्ब देखने के लिए उपयोग करते हैं। |
(iv) | उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है। | ||
(च) | अवतल लेंस | (vi) | सीधा तथा बिंब के साइज़ से छोटा प्रतिबिंब बनाता है। |
4. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण लिखिए।
उत्तर –
समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण:
- प्रतिबिम्ब सीधा व वस्तु के आकार का होता है।
- प्रतिबिम्ब आभासी होता है एवं दर्पण के अन्दर बनता है।
- बने प्रतिबिम्ब पार्श्व परिवर्तित होते हैं।
- दर्पण से वस्तु जितनी दूरी पर होती है, उसका प्रतिबिम्ब दर्पण के अन्दर उतनी ही दूरी पर बनता है।
5. अंग्रेजी या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिम्ब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।
उत्तर – अक्षर, समतल दर्पण में जिनके प्रतिबिम्ब अक्षरों के समान लगते हैं – C, D, E, H, I, K, O और X. इन अक्षरों के पार्श्व में कोई अदला-बदली नहीं हुई है तथा प्रतिबिम्ब उल्टा नहीं दिखाई देता।
6. आभासी प्रतिबिम्ब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।
उत्तर – जब किसी वस्तु से परावर्तित होकर आने वाली प्रकाश की किरणों आभासी रूप में मिलती हुई प्रतीत होती हैं, तो इस प्रकार बनने वाले प्रतिबिम्ब आभासी प्रतिबिम्ब कहलाते हैं। आभासी प्रतिबिम्ब को पर्दे पर नहीं लिया जा सकता है। उत्तल दर्पण के सामने वस्तु को कहीं पर भी रखा जाए, उसका प्रतिबिम्ब सदैव आभासी बनता है।
7. उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अन्तर लिखिए।
उत्तर – उत्तल तथा अवतल लेंसों में अन्तर:
उत्तल लेंस | अवतल लेंस |
उत्तल लेंस बीच में मोटा तथा किनारों पर पतला होता है। | अवतल लेंस बीच में पतला तथा किनारों पर मोटा होता है। |
यह लेंस प्रकाश किरणों को एक बिन्दु.पर एकत्रित करता है। | यह लेंस प्रकाश किरणों को फैलाता है। |
8. अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक-एक उपयोग लिखिए?
उत्तर –
अवतल दर्पण का उपयोग – दन्त विशेषज्ञों द्वारा अवतल दर्पण का उपयोग दाँतों का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिए किया जाता है।
उत्तल दर्पण का उपयोग – ट्रकों, बसों तथा कारों में ड्राइवर सीट के पास उत्तल दर्पण लगाते हैं जिससे कि ड्राइवर अधिक क्षेत्र में फैली हुई वस्तुओं के प्रतिबिम्ब एक साथ देख सकें।
9. किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिम्ब बना सकता है?
उत्तर – अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिम्ब बना सकता है।
10. किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बना सकता है?
उत्तर – अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बना सकता है।
प्रश्न संख्या 11 से 13 में सही विकल्प का चयन कीजिए –
11. बिम्ब के बड़े साइज का आभासी प्रतिबिम्ब बनाया जा सकता है –
- अवतल लेंस द्वारा
- अवतल दर्पण द्वारा
- उत्तल दर्पण द्वारा
- समतल दर्पण द्वारा।
उत्तर – अवतल दर्पण द्वारा।
12. डेविड अपने प्रतिबिम्ब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी 4 m है। यदि वह दर्पण की ओर 1 m चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिम्ब की दूरी होगी –
- 3 m
- 5 m
- 6 m
- 8 m
उत्तर – 6 m
13. एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार को 2 m/s की चाल से ‘बैक’ करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े (पार्क किए हुये) किसी ट्रक का प्रतिबिम्ब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिम्ब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा, वह है।
- 1 m/s
- 2 m/s
- 4 m/s
- 8 m/s
उत्तर – 1 m/s