NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 13 Speed and Time | एनसीइआरटी कक्षा 7 विज्ञान पाठ 13 गति एवं समय अभ्यास-प्रश्न
NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 13 Speed and Time question and their answer with ncert class 7 science chapter 13. एनसीइआरटी कक्षा 7 विज्ञान पाठ 14 गति एवं समय के सभी प्रश्न उत्तर सवालों के जवाब सम्मिलित है। 7th standard science chapter 13 question Answer Speed and Time (गति एवं समय). Here We learn what is in NCERT class 7 science chapter 13 solutions 7th standard science Speed and Time and how to solve questions with easiest method.
ncert solutions for class 7 Science chapter 13 गति एवं समय are part of NCERT 7th standard science chapter 13 in hindi PDF . Here we have given NCERT Solutions for Class 7 vigyan paath 13 Gati evam Samay, ncert solutions for class 7 science. Ncert solutions for class 7 science chapter 13 solutions Speed and Time all solutions by experts team.
Here we solve ncert 7th standard science Speed and Time गति एवं समय concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide ncert solutions for class 7 science chapter 13 questions and their answer Gati evam Samay. Soon we provided ncert solutions for class 7 science chapter 14 Speed and Time गति एवं समय Gati evam Samay in free PDF here. ncert science book class 7 chapter 13, class 7 science chapter 13 notes pdf will be provide soon. You can download ncert science book class 7 in hindi from NCERT official website or click here for download.
NCERT Solutions for class 7 science chapter 13
पाठ – 13
Speed and Time
गति एवं समय
विज्ञान
7th standard science Chapter 13 Question Answer
class 7 science chapter 13 question answer in hindi
1. निम्नलिखित गतियों एक वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए :
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति
(ग) मैरी गो राउंड ‘ झूले में बच्चे की गति
(घ) सी – सॉ ‘ झूले पर बच्चे की गति
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति
उत्तर –
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति
उत्तर – दोलन गति
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति
उत्तर – सरल रेखा के अनुदिश गति
(ग) मैरी गो राउंड ‘ झूले में बच्चे की गति
उत्तर – वर्तुल गति
(घ) सी – सॉ ‘ झूले पर बच्चे की गति
उत्तर – दोलन गति
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति
उत्तर – दोलन गति
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति
उत्तर – सरल रेखा के अनुदिश गति
2. निम्नलिखित में कौन–सा कथन सही नहीं हैं?
(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है।
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(ग) दो शहरों के बीच ओर दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है।
उत्तर –
(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है। (सत्य)
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है। (असत्य)
(ग) दो शहरों के बीच ओर दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं। (सत्य)
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता। (असत्य)
(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है। (असत्य)
3. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरा करने में 32 s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?
उत्तर –
चूँकि 20 दोलन पूरा करने में लगा हुआ समय = 32 s
∴ 1 दोलन पूरा करने में लगा हुआ समय = 32/20
= 1.6 s
अतः सरल लोलक का आवर्तकाल = 1.6 s होगा।
4. दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km हैं। कोई रेल गाडी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर –
दो स्टेशनों के बीच की दूरी = 240 km
दुरी तय करने में लगा समय = 4h
चाल = दूरी/समय
= 240km/4h
= 60 km/h
अतः रेलगाड़ी की चाल 60 km/h होगी।
5. किसी कार के पथमापी का 08:30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।
उत्तर –
पथमापी का 8:30AM पर पाठयांक = 57321.0 km
पथमापी का 8:50AM पर पाठयांक =57336.0 km
कार द्वारा तय की गई कुल दूरी = 57336.00 – 57321.00
= 15 km
कार द्वारा लिया गया समय = 8.50 – 8.30
= 20 मिनट
कार की चाल = तय की गई दूरी/लिया गया समय
= 15/20
= 0.75 km/min
अतः पथगामी की चाल km/min में 0.75 km/min होगी।
चाल को km/h में बदलने पर –
0.75/1/60 (चूँकि 1 min = 1/60 h)
= 0.75 × 60
= 45 km/h
अतः पथगामी की चाल km/h में 45 km/h होगी।
6. सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।
उत्तर –
सलमा की साइकिल पर चाल = 2m/s
घर से विद्यालय पहुँचने में लगा समय = 15 min
या 15×60 = 900 सेकंड
दूरी = चाल × समय
= (2 × 900)
= 1800 m
= 1800/1000 km
= 1.8 km
अतः घर से विद्यालय के बीच की दुरी 1.8 km होगी।
7. निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ ओर आकृति दर्शाइए –
(क) नियत चाल से गति करती कार
(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार
उत्तर –
(i)
8. निम्नलिखित में कौन–सा संबंध सही है?
(क) चाल = दूरी × समय
(ख) चाल = दूरी/समय
(ग) चाल = समय/दूरी
(घ) चाल = 1/ दूरी × समय
उत्तर – (ख) चाल = दूरी/समय
9. चाल का मूल मात्रक है –
(क) Km/min
(ख) m/min
(ग) Km/h
(घ) m/s
उत्तर – (घ) m/s
10. कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी –
(क) 100km
(ख) 25km
(ग) 15km
(घ) 10km
उत्तर –
(ख) 25km
हल – कार की चाल = 40km/h
समय = 15 मिनट
या 15/60 घंटे
दूरी = चाल × समय
= 40 × 15/60
= 10 km
दूसरी बार
कार की चाल = 60 km/h
समय = 15 मिनट
= 15/60 घंटे
दूरी= चाल × समय
= 60 × 15/60 = 15 km
कुल दूरी = 10 + 15
= 25 km
11. मान लीजिए चित्र A तथा चित्र B में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकंड के अंतराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफ में 100 मीटर की दूरी को 1 cm द्वारा दर्शाया गया है, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर –
दूरी = 100 m
समय = 10 s
चाल = दूरी/समय
= 100m/10s
= 10m/s
12. चित्र 13.15 में दो वाहनों, A तथा B की गति के चित्र दूरी–समय ग्राफ़ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन सा वाहन गति के दूरी–समय प्राक अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है?
उत्तर – ग्राफ A की ऊँचाई ग्राफ B से अधिक है इसलिए एक दिए हुए सामान समय अंतराल में वाहन A एवं वाहन B की अपेक्षा अधिक दूरी तय कर रहा है। इसलिए वाहन A अधिक तेजी से चल रहा है।
13. निम्नलिखित दूरी–समय ग्राफ़ों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है?
उत्तर – (iii) दूरी समय ग्राफ एक वक्र है। यह ग्राफ यह दर्शाता है कि ट्रक की चाल नियत नहीं है।