BSERChapter 1Class 7MPBSENCERTQuestion & AnswerRBSEScienceSolution

NCERT Solutions Class 7 Science Chapter 1 Nutrition in Plants | कक्षा 7 विषय विज्ञान अध्याय 1 पादपों में पोषण | Padapon me Poshan

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 7 SCIENCE

कक्षा – 7
विषय – विज्ञान
अध्याय – 1
पादपों में पोषण
Lesson – 1
Nutrition in Plants

अभ्यास

1. जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर – सभी जीवों को खाद्य की आवश्यकता होती है, जिसका उपयोग वे अपनी वृद्धि एवं शरीर के रख-रखाव के लिए तथा आवश्यक ऊर्जा प्राप्ति के लिए करते है। 
 
2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – परजीवी : वे जीव जो अन्य जीवों के शरीर से पोषण प्राप्त करके उन्ही के शरीर में वृद्धि करते है, परजीवी कहलाते है। 
परजीवी के उदाहरण – अमरबेल 
मृतजीवी : ऐसे जीव जो सड़े-गले मृत जीवों का और कार्बनिक जीवों से अपना भोजन प्राप्त करते है, मृतजीवी कहलाते है। 
मृतजीवी के उदाहरण – कवक और कुछ बैक्टीरिया हैं। 
 

3. आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे?
उत्तर – एक ही प्रकार के पादपों के दो गमले लीजिए। एक को अंधकार (अथवा काले बक्स) में 72 घंटों के लिए रखिए तथा दूसरे को सूर्य के प्रकाश में रखिए। दोनों पादपों की पत्तियों में मंड के लिए आयोडीन परीक्षण करेंगे।
इसमें दोनों पादपों की पत्तियाँ अलग-अलग लेकर इसमें तनु आयोडीन विलयन की 2 या 3 बुँदे डालेंगे। अब दोनों पत्तियों में होने वाले रंग परिवर्तन को देखेंगे। हम पायेंगे कि जो पादप सुर्य के प्रकाश में रखा था उसकी पत्ती का रंग नीला काला हो जाता है तथा वह पादप जिसे अंधकार में रखा गया था उसकी पत्ती नीली काली नही होती है।

4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए। 
उत्तर – हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा होता है। इस प्रक्रम में पादप की क्लोरोफिल युक्त कोशिकाएँ सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड और मृदा से जल का उपयोग करके कार्बोहाइड्रेट के रूप में भोजन और ऊर्जा का संश्लेषण करती है। 
 
5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए की पादप भोजन के मूलभूत स्त्रोत हैं। 
उत्तर – चित्र पुस्तक में है। 
 
6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वयं बनाते है, इसलिए उन्हें स्वपोषी कहते है। 
(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारन मंड के रूप में किया जाता है। 
(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है , उसे पर्णहरित कहते है।  
(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड लेते है तथा ऑक्सीजन का उत्पादन करते है। 

7. निम्न कथनों से सम्बद्ध परिभाषित शब्द बताइए।
(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप।
उत्तर – अमरबेल। 

(ख) एक पादप जिसमे स्वपोषन एवं विषमपोषन दोनों ही प्रणाली पाई जाती है। 
उत्तर – घटपर्णी पादप। 
 
(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है। 
उत्तर – पर्णरन्ध्र। 

8. सही उत्तर पर ( ✓ ) का चिन्ह लगाइए :

(क) अमरबेल उदाहरण है किसी 
(i) स्वपोषी का।  
(ii) परजीवी का।  ( ✓ ) 
(iii) मृतजीवी का। 
(iv) परजीवी का। 
 
(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप :
(i) अमरबेल 
(ii) गुड़हल 
(iii) घटपर्णी (पिचर पादप)  ( ✓ )
(iv) गुलाब 
 
(ग) अमरबेल उदाहरण है किसी –
(i) स्वपोषी का। 
(ii) परजीवी का।  ( ✓ )
(iii) मृतजीवी का। 
(iv) परपोषी का। 

9. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए। 

कॉलम A कॉलम B
(क) क्लोरोफिल  (i) जीवाणु 
(ख) नाइट्रोजन  (ii) परपोषित  
(ग) अमरबेल  (iii) घटपर्णी (पिचर पादप) 
(घ) जंतु  (iv) पत्ती  
(ड) कीटभक्षी      (v) परजीवी  

उत्तर –

कॉलम A  कॉलम B  
(क) क्लोरोफिल  (iv) पत्ती  
(ख) नाइट्रोजन  (i) जीवाणु  
(ग) अमरबेल  (v) परजीवी  
(घ) जंतु  (ii) परपोषित  
(ड) कीटभक्षी  (iii) घटपर्णी (पिचर पादप) 

10. निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए।
(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाईऑक्साइड मुक्त होती है। (असत्य)
(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते है, मृतजीवी कहलाते है। (असत्य)
(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है। (सत्य)
(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है। (सत्य)

11. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाईऑक्साइड ली है ?
(क) मूल रोम 
(ख) रंध्र  ( ✓ )
(ग) पर्णशिराएँ 
(घ) बाह्यदल 
 
12. वायुमंडल से मुख्यत: जिस भाग द्वारा कार्बन डाईऑक्साइड प्राप्त करते है, वह है –
(क) जड़
(ख) तना 
(ग) पुष्प
(घ) पत्तियां  ( ✓ )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!