NCERTBoardBSEBBSERCBSECGBSEChapter 1Class 6HistoryHPBOSEKSEEBMPBSEMSBSHSE SSC ExamQuestion & AnswerRBSESocial ScienceSolutionUBSEUPMSPWBBSE

NCERT Solutions class 6 social science History Our Past I Chapter 1 | कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास हमारा अतीत पाठ 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे? अभ्यास प्रश्न

ncert solutions for class 6 history chapter 1

NCERT Solutions class 6 social science History Our Past I Chapter 1 solutions Kya, Kab, Kahan aur Kaise? क्या, कब, कहाँ और कैसे? available free in eteacherg.com। Here We learn what is in this Social Studies ncert solutions for class 6 history chapter 1 What, when, where and how?class 6 NCERT solutions अन्योक्तय: and how to solve questions एनसीइआरटी कक्षा 6 सामाजिक अध्ययन इतिहास हमारा अतीत क्या, कब, कहाँ और कैसे? प्रश्न उत्तर सम्मिलित है।
NCERT Solutions class 6 social science History Our Past I Chapter 1 ncert solutions for class 6 history chapter 1 are part of NCERT class 6 chapter 1 sanskrit solution Shemushi. Here we have given NCERT Solutions for class 6 social science History paath 1 question and answer in Hindi. NCERT social science class 6 NCERT Solutions class 6 social science History Our Past I Chapter 1
below. These solutions consist of answers to all the important questions in NCERT book chapter 1. 
Here we solve ncert solutions for class 6 history chapter 1 इतिहास हमारा अतीत क्या, कब, कहाँ और कैसे? प्रश्नों के उत्तर concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide social science class 6 ncert solutions History chapter 1 prashan uttr question and answers. is provided here according to the latest NCERT (CBSE) guidelines. Students can easily access the hindi translation which include important Chapters and deep explanations provided by our expert. Get CBSE in free PDF here. ncert solutions for 6th class social science History book pdf also available Click Here or you can download official NCERT website. You can also See NCERT Solutions for social science History class 6 book pdf with answers all Chapter to Click Here.

NCERT Solutions class 6 social science History Our Past I Chapter 1
ncert solutions for class 6 history chapter 1

कक्षा – 6
पाठ – 1
क्या, कब, कहाँ और कैसे?

NCERT Solutions class 6 social science History Our Past I Chapter 1 question and answer
क्या, कब, कहाँ और कैसे? पाठ के प्रश्न उत्तर।

अभ्यास

1. आज लोग यात्राएँ क्यों करते हैं ?
उत्तर – आज लोग यात्राएँ निम्नलिखित कारणों से करते हैं –

  • किसी काम के लिए।
  • व्यापार के लिए।
  • अपने सगे-सम्बंधियों से मिलने के लिए।
  • पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए।

2. लगभग 4700 वर्ष पहले आरंभिक लोगों ने किन फसलों को और कहां उपजाना  आरंभ किया था?
उत्तर – लगभग 4700 वर्ष पहले आरंभिक लोगों ने गेंहू तथा जौ जैसी फसलों को सुलेमान तथा किरथर पहाड़ियो के आस के क्षेत्रों में उपजाना आरंभ किया था।

3. क्या पूरातत्वविदों को बहुदा कपड़ों के अवशेष मिलते होंगे?
उत्तर – पूरातत्वविदों को कपड़ों के अवशेष बहुत कम मिलते होंगे क्योंकि उस समय सूती के वस्त्र बनाए जाते थे, जो समय के साथ सड़-गल जाते थे। (कालीबंगा में सूती वस्त्र में लिपटा हुआ एक ‘उस्तरा’ मिला है)।

4. क्या तुम बता सकती हो कि कठोर सतह पर लेख लिखवाने के क्या लाभ थे। ऐसा करवाने में क्या-क्या कठिनाइयां आती थी?
उत्तर – कठोर सतह पर लेख लिखवाने के ये लाभ थे कि इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता था ,जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपने अतीत के बारे में इन अभिलेखों से जानकारी प्राप्त हो सकती थी।

कठोर सतह पर लिपि को उत्कीर्ण करने में काफी कठिनाइयां आती होंगी तथा इसमें अधिक परिश्रम और समय लगती होंगी।

कल्पना करो

5. तुम्हें एक पूरातत्वविद् का साक्षात्कार लेना है। तुम उन पांच प्रश्नों की एक सूची तैयार करो जिन्हें तुम उनसे पूछना चाहोगे?
उत्तर – प्रश्नों की एक सूची –

  1. खुदाई से प्राप्त अवशेषों के आधार पर हम अपने इतिहास की जानकारी किस प्रकार  प्राप्त कर सकते हैं।
  2. किसी पुरास्थल की खुदाई करने में  कितना  समय लग जाता है।
  3. खुदाई करते समय किस प्रकार की सावधानी बरतनी पड़ती है।
  4. खुदाई से प्राप्त अवशेषों के आयु का निर्धारण किस प्रकार किया जाता है। 
  5. खुदाई से प्राप्त अवशेषों का संरक्षण किस प्रकार किया जाता है।
आओ याद करें

1.  निम्नलिखित का सुमेल करो :

नर्मदा घाटी पहला बड़ा राज्य
मगध आखेट तथा संग्रहण
गारो पहाड़ियाँ लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर
सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ आरंभिक कृषि
गंगा घाटी प्रथम नगर

उत्तर –

नर्मदा घाटी आखेट तथा संग्रहण
मगध पहला बड़ा राज्य 
गारो पहाड़ियाँ आरंभिक कृषि
सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ प्रथम नगर
गंगा घाटी लगभग 25 वर्ष पूर्व के नगरनर्मदा घाटी           –                            

2. पाण्डुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ।
उत्तर  :-पांडुलिपि को ताड़ पत्रों अथवा भूर्ज नामक पेड़ की छाल से विशेष तरीके से तैयार भोजपत्र पर हाथों से लिखा जाता था,जबकि अभिलेखों को पत्थर या धातु जैसी कठोर सतह पर उत्कीर्ण किया जाता था।

3. रशीदा के प्रश्न को फिर से पढ़ो क्या उत्तर हो सकते हैं?
उत्तर – हम अपने अतीत की जानकारी कई स्रोतों से प्राप्त कर सकते हैं। जैसे – पांडुलिपियों  तथा अभिलेखों , पत्थरों से बनी इमारतों, चित्रों तथा मूर्तियों, हथियारों, औजारों, बर्तनों, आभूषणों आदि के प्राप्त अवशेषों के आधार पर।

4. पुरातत्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौनसी वस्तुएँ पत्थर की बनी हो सकती हैं?
उत्तर –
पुरातत्वविदों द्वारा पाई जाने वाली विभिन्न वस्तुएँ – आभूषण, हथियार ,हड्डियाँ, सिक्के, चित्र तथा मूर्तियाँ तथा ईंटों से बनी इमारतों के अवशेष हैं।

इनमे से पत्थर से बनी वस्तुएँ – औजार, हथियार, मूर्तियाँ तथा इमारते आदि।

5.  साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे। इसके बारे में तुम क्या सोचती हो?
उत्तर – साधारण स्त्री और पुरुषों का जीवन सामान्य था तथा उन्हें अपने कार्यों  के विवरण रखने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई होगी। या संभवत: वे इतने शिक्षित नहीं होंगे।

 6. कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो जिनसे तुम्हारे अनुसार राजा और किसानों के जीवन में  भिन्नता का पता चलता है?

उत्तर – राजा और किसान दोनों के जीवन का उद्देशय भिन्न था इसलिए दोनों के जीवन मे काफी भिन्नता पाई जाती थी।

  1. राजाओं का जीवन अपनी प्रजा के हित के लिए होता था। इसलिए राजाओं के पास कई प्रकार के अधिकार होते थे, जैसे दोषियों को दंड देने का अधिकार, न्याय देने का अधिकार आदि। जबकि किसानों के पास ऐसे कोई अधिकार नहीं होते थे।
  2. राजाओं को क्षेत्राधिकार करने के लिए कई युद्ध लड़ने पड़ते थे। उनके कई शत्रु होते थे, जिससे उनके जीवन में भय की स्थिति बनी रहती थी तथा वे अपने कार्यों का लेखा जोखा रखते थे जबकि किसानों का जीवन सामान्य था तथा वे अपने कार्यों का लेखा जोखा नहीं रखते थे।
आओ करके देखें

7. पृष्ट 1 पर  शिल्पकार शब्द का पता लगाओ। आज प्रचलित  कम से कम पांच भिन्न-भिन्न शिल्पों की  सूची बनाओ। क्या ये शिल्पकार (क) स्त्री, (ख) पुरूष, (ग) स्त्री तथा पुरूष दोनों  होते हैं?
उत्तर –
(क) स्त्री –
(ख) पुरूष – भवन शिल्प,  कास्ठ शिल्प , चर्म शिल्प
(ग) स्त्री -पुरूष दोनों – हस्तशिल्प, मूर्ति शिल्प

8.  अतीत में पुस्तकें किन-किन विषयों पर लिखी गई थी। तुम इनमें से किस पुस्तकों को पढ़ना पसंद करोगी ?
उत्तर – अतीत में पुस्तकें निम्नलिखित विषयों पर लिखी जाती थी –

  • राजाओं के जीवन पर
  • महाकाव्य कविताएँ तथा नाटक पर
  • धार्मिक मान्यताओं व व्यवहारों पर
  • औषधियों तथा विज्ञान पर।

हमें इनमें से औषधियों तथा विज्ञान पर आधारित पुस्तकें तथा महान पुरुषों की पुस्तकें पढ़ना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!