NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter 14 Water | एनसीइआरटी कक्षा 6 विज्ञान पाठ 14 जल अभ्यास-प्रश्न

ncert solutions for class 6 science chapter 14 question and their answer with ncert science books class 6. एनसीइआरटी कक्षा 6 विज्ञान पाठ 14 जल के सभी प्रश्न उत्तर सवालों के जवाब सम्मिलित है। 6th standard science chapter 14 question Answer Water (जल). Here We learn what is in NCERT class 6 science chapter 9 chapter 14 solutions 6th standard science Water and how to solve questions with easiest method.

ncert solutions for class 6 Science chapter 14 जल are part of NCERT 6th standard science chapter 14 in hindi PDF . Here we have given NCERT Solutions for Class 6 vigyan paath 14 Jal, ncert solutions for class 6 science. Ncert solutions for class 6 science chapter 9 solutions water all solutions by experts team.

Here we solve ncert 6th standard science water जल concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide ncert solutions for class 6 science chapter 14 questions and their answer Jal. Soon we provided ncert solutions for class 6 science chapter 14 water जल Jal in free PDF here. ncert science book class 6 chapter 14, class 6 science chapter 14 notes pdf will be provide soon. You can download ncert ncert science book class 6 in hindi from NCERT official website or click here for download.

NCERT Solutions for class 6 science chapter 14

पाठ – 14
Water
जल
विज्ञान

6th standard science Chapter 14 Question Answer

class 6 science chapter 14 question answer in hindi

1. नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को _____________ कहते हैं।
(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ____________ कहते हैं।
(ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में ____________ लाता है।
(घ) अत्यधिक वर्षा से ___________ आती है।

उत्तर – 
(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को वाष्पन कहते हैं।
(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को संघनन कहते हैं।
(ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में सूखा लाता है।
(घ) अत्यधिक वर्षा से बाढ़ आती है।

2. नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वाष्पन अथवा संघनन के कारण से है।
(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूँदों का दिखना।
(ख) गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप का ऊपर उठना।
(ग) सर्दियों में प्रातःकाल कोहरे का दिखना।
(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।
(ड) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।

उत्तर –
(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूँदों का दिखना।
उत्तर – संघनन के कारण।

(ख) गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप का ऊपर उठना।
उत्तर – वाष्पन के कारण।

(ग) सर्दियों में प्रातःकाल कोहरे का दिखना।
उत्तर – संघनन के कारण।

(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।
उत्तर – वाष्पन के कारण।

(ड) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।
उत्तर – वाष्पन के कारण।

3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(क) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं।     (     )
(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है, परंतु भूमि से वाष्पित नहीं होता।     (     )
(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है।     (     )
(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है।     (     )
(ड)  वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी छोटी जलकणिकाएँ बनाती है।     (     )

उत्तर –
(क) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं।
उत्तर – असत्य

(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है, परंतु भूमि से वाष्पित नहीं होता।
उत्तर – असत्य

(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है।
उत्तर – सत्य

(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है।
उत्तर – असत्य

(ड)  वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी छोटी जलकणिकाएँ बनाती है।
उत्तर – सत्य

4. मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ, तो कैसे?
उत्तर – वर्षा वाले दिन, हवा में जलवाष्प अधिक रहता है। इसलिए गीले कपड़े देर से सूखते हैं। अंगीठी या हीटर के पास फैलाने से गीली यूनिफार्म जल्दी सूखती है क्योंकि अंगीठी की गर्मी के कारण उस के आसपास की हवा गर्म हो कर हल्की हो जाती है। हल्की हवा में जलवाष्प भी अधिक तेजी से होता है।

5. एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसे मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की बूँदे देखेंगे। क्यों?
उत्तर – कमरे का तापमान, रेफ्रिजरेटर के अन्दर के तापमान से अधिक होता है। इसलिए जब पानी की ठंडी बोतल, कमरे के अधिक तापमान में रखी जाती है, तो संघनन की प्रक्रिया के कारण जल की बूंदे बन जाती हैं।

6. चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर फूंक मारते हैं तो लेंस भीग जाते हैं। लैंस क्यों भींग जाते हैं? समझाइए।
उत्तर – जो सॉस हम लेते हैं उस में जलवाष्प हमेशा रहता है। यही जलवाष्प फूंक मारते समय, लैंस पर संघनन हो कर उसे भिगो देता है। संघनन इसलिए होता है क्योंकि लैंस, फूंकीं गई सॉस गर्म सॉस से अधिक ठंडा होता है।

7. बादल कैसे बनते हैं?
उत्तर – प्रकृति में सागर व सभी जगह जलवाष्पन हर समय चलता रहता है। जलवाष्प आकाश में उपर उठती जाती है जहॉ वह ठंडी होती जाती है। ठंड के कारण संघनन की प्रक्रिया आरम्भ हो जाती है। इस से जलवाष्प नन्ही नन्ही बून्दें बन कर बादल का रूप ले लेते हैं। जब तक बादल हल्के होते हैं, वे उपर की स्तह पर, हवा के रुख के साथ बहते रहते हैं। भारी हो जाने पर व े नीचे आ कर वर्षा करते हैं।

8. सूखा कब पड़ता है?
उत्तर – जब सागर से जमीन की ओर बहने वाली हवाए अपनी दिशा बदल लेती हैं, तब वर्षा जमीन पर होने के बजाए सागर पर ही हो जाती है। वर्षा न होने के कारण सूखा पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!