ncert solutions for class 6 science Chapter 10 Measurement of speed and distance | कक्षा 6 विज्ञान पाठ 10 गति एवं दूरियों का मापन अभ्यास प्रश्न

ncert solutions for class 6 science chapter 10 Gati aur Duriyon ka Mapan complete solution with explanation. Here is free ncert class 6 science chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन। Measurement of speed and distance class 6th science Here We learn what is in this lesson 10 गति एवं दूरियों का मापन विज्ञान कक्षा 6 and how to solve questions एनसीइआरटी कक्षा 6 विज्ञान पाठ 10 Gati aur Duriyon ka Mapan के प्रश्न उत्तर सम्मिलित है।

ncert solutions for 6th standard science chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन NCERT kaksha 6 vigyaan are part of NCERT Solutions ncert class 6 science. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 ncert solutions for class 6 science chapter 10 Measurement of speed and distance.

Here we solve ncert class 6 science chapter 10 Gati aur Duriyon ka Mapan गति एवं दूरियों का मापन concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide NCERT solutions for class 6 science chapter 10 Gati aur Duriyon ka Mapan question and answers. NCERT Solutions for class 6th science chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन in free PDF here.

ncert solutions for class 6 science

Ncert solutions for class 6th science

कक्षा – 6
पाठ – 10 chapter 10
गति एवं दूरियों का मापन
Measurement of speed and distance

अभ्यास

1. वायु, जल तथा थल पर उपयोग किये जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर – वायु, जल तथा थल पर उपयोग किये जाने वाले परिवहन के साधन निम्न हैं – 

क्र. स. मार्ग परिवहन के साधन
1.  वायु वायुयान और हेलिकॉप्टर
2.  जल नाव और जहाज
3.  थल बस और रेलगाड़ी

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) एक मीटर में __________________ सेंटीमीटर होते हैं।
(ख) पाँच किलोमीटर में ________________ मीटर होते हैं।
(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति _______________ होती है।
(घ) किसी सिलाई मशीन की सुई की गति _________________ होती है।
(ड) किसी साइकिल के पहिए की गति ___________________ होती है।

उत्तर – 
(क) एक मीटर में 100 सेंटीमीटर होते हैं।
(ख) पाँच किलोमीटर में 5000 मीटर होते हैं।
(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति आवर्त गति होती है।
(घ) किसी सिलाई मशीन की सुई की गति आवर्त गति होती है।
(ड) किसी साइकिल के पहिए की गति घूर्णन गति होती है।

3. पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता?
उत्तर –  पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में इसलिए नहीं किया जाता क्योंकि विभिन्न व्यक्तियों के पग अथवा कदम की माप भिन्न-भिन्न होती है। जिससे लंबाई के मापन में त्रुटि होने की संभावना संभावित होती है।

4. निम्नलिखित को लंबाई के बढ़ते परिणामों में व्यवस्थित कीजिए।

1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर

उत्तर – लम्बाई का बढ़ता परिणाम निम्नलिखित है – 

1 मिलीमीटर < 1 सेंटीमीटर < 1 मीटर < 1 किलोमीटर

5. किसी व्यक्ति की लंबाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर – चूँकि हम जानते हैं कि 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर 
अतः 1.65 मीटर = 1.65 × 100
= 165 सेंटीमीटर

इसीप्रकार 1 मीटर = 1000 मिलीमीटर
अतः 1.65 मीटर = 1.65 × 1000
= 1650 मिलीमीटर

6. राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर – चूँकि हम जानते हैं कि 1000 मीटर = 1 किलोमीटर 
अतः 3250 मीटर = 3250 ÷ 1000 
= 3.250 किलोमीटर

7. किसी स्वेटर बुनने कि सलाई की लंबाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई की लम्बाई कितनी है?
उत्तर – स्केल के दूसरे सिरे का पाठ्यांक = 33.1 सेंटीमीटर
स्केल के पहले सिरे का पाठ्यांक = 3.0 सेंटीमीटर 
अतः सलाई की लंबाई = 33.1 − 3.0
= 30.1 सेंटीमीटर
अतः सलाई की लंबाई 30.1 सेंटीमीटर होगी।

8. किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।
उत्तर – किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ –
दोनों में ही घूर्णन गति होती है। जो अपने अक्ष पर गति करते है।

किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में असमानताएँ – 
पंखे की गति में सरल रेखीय गति नहीं होती है जबकि साइकिल का पहिया सरल रेखा में गति करता है।

9. आप दूरी मापने के लिए किसी लचीले फीते का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।
उत्तर – किसी लचीले फीते हल्का सा बल लगाने से भी खींच सकता हैं। वह किसी दूरी को मापने के लिए योग्य नहीं है क्योंकि फीते को खींचने पर उसकी लंबाई बदल जाती है। खिंचाव की वजह से मापी हुई लंबाई सही नहीं होगी।
अगर हम एक ही वस्तु की लंबाई किसी लचीले फीते से दो बार मापते हैं, तो दोनों बार मापी हुई लंबाई का नतीजा अलग-अलग होगा क्योंकि लचीले फीते में खिंचाव होना मुमकिन है।

10 आवर्त गति दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर – आवर्ती गति के उदाहरण निम्नलिखित हैं –

  1. घड़ी के पेंडुलम की गति
    एक पेंडुलम का बॉब एक तनश्चित समय सीमा पर खुद को दोहराता है। इस गति को आवर्ती गति कहा जाता है।
  2. झूले पर बैठे लड़के की गति
    एक झूले की गति एक निश्चित समय सीमा पर खुद को दोहराती है। इसलिए एक झूले पर बैठा लडका आवर्ती गति का उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!