NCERTBoardBSEBBSERCBSECGBSEChapter 15Class 10HindiHPBOSEKSEEBMPBSEMSBSHSE SSC ExamQuestion & AnswerRBSESolutionUBSEUPMSPWBBSEगद्य खंड

NCERT Solutions for hindi class10 chapter 15 Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan | कक्षा 10 हिंदी क्षितिज भाग – 2 पाठ 15 महावीरप्रसाद द्विवेदी – स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन

NCERT Solutions for hindi class10 chapter 15 Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan question answer given in this section. ncert solutions for class 10 hindi chapter 15 Mahaaveeraprasaad Dvivedi – Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan Kavya Khand class 10 Hindi kshitij chapter 15 question answer available free in eteacherg.com। Here We learn what is in this lesson in class 10 hindi ncert solutions in hindi Mahaaveeraprasaad Dvivedi – Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan and solve questions एनसीइआरटी class 10 Hindi kshitij chapter 15 question answer. कक्षा 10 हिंदी क्षितिज भाग -2 गद्य खंड पाठ 15 महावीरप्रसाद द्विवेदी – स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन, नवजागरण काल के चिंतकों ने मात्र स्त्री-शिक्षा ही नहीं बल्कि समाज में जनतांत्रिक एवं वैज्ञानिक चेतना के सम्पूर्ण विकास के लिए अलख जगाया। द्विवेदी जी का यह लेख उन सभी पुरातनपंथी विचारों से लोहा लेता है जो स्त्री-शिक्षा को व्यर्थ अथवा समाज के विघटन का कारण मानते थे।

NCERT Solutions for hindi class10 chapter 15 Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan is a part NCERT class 10 hindi kshitij are part of class 10 hindi kshitij chapter 15 Hindi question and answer. Here we have given ncert solutions for class 10 hindi kshitij chapter 15 prashan uttr Mahaaveeraprasaad Dvivedi – Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan. hindi class 10 chapter 15 ncert kshitij chapter 10 hindi arth below. These solutions consist of answers to all the important questions in NCERT book chapter 15.
Here we solve NCERT Solutions for hindi class10 chapter 15 Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan Questions and Answers concepts all questions with easy method with expert solutions. It help students in their study, home work and preparing for exam. Soon we provide Sanskrit class 10 ncert solutions Hindi Kshitij bhag – 2 chapter 15 hindi anuvaad. is provided here according to the latest NCERT (CBSE) guidelines. Students can easily access the hindi translation which include important Chapters and deep explanations provided by our expert. Get CBSE in free PDF here. ncert solutions for ncert solutions for class 10 hindi kshitij chapter 15 pdf also available Click Here or you can download official NCERT website. You can also See NCERT Solutions for Hindi class 10 book pdf with answers all Chapter to Click Here.

NCERT Solutions for hindi class10 chapter 15 Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan

ncert solutions for class 10 hindi chapter 15

Mahaaveeraprasaad Dvivedi – Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan
कक्षा – 10

पाठ – 15
हिंदी गद्य खण्ड
महावीरप्रसाद द्विवेदी – स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन प्रश्न-उत्तर

NCERT Solutions for hindi class10 chapter 15 Stree Shiksha ke Virodhi Kutarkon ka Khandan Questions and Answers
hindi class 10 chapter 15 महावीरप्रसाद द्विवेदी – स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन

प्रश्न अभ्यास

1. कुछ पुरातन पंथी लोग स्त्रियों की शिक्षा के विरोधी थे। द्विवेदी जी ने क्या-क्या तर्क देकर स्त्री-शिक्षा का समर्थन किया?
उत्तर – कुछ पुरातन पंथी लोग स्त्रियों की शिक्षा के विरोधी थे। द्विवेदी जी ने अनेक तर्कों के द्वारा उनके विचारों का खंडन किया है –

  • प्राचीन काल में भी स्त्रियाँ शिक्षा ग्रहण कर सकती थीं। सीता, शकुंतला, रुकमणी, आदि महिलाएँ इसका उदाहरण हैं। वेदों, पुराणों में इसका प्रमाण भी मिलता है।
  • प्राचीन युग में अनेक पदों की रचना भी स्त्री ने की है।
  • यदि गृह कलह स्त्रियों की शिक्षा का ही परिणाम है तो मर्दों की शिक्षा पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए। क्योंकि चोरी, डकैती, रिश्वत लेना, हत्या जैसे दंडनीय अपराध भी मर्दों की शिक्षा का ही परिणाम है।
  • जो लोग यह कहते हैं कि पुराने ज़माने में स्त्रियाँ नहीं पढ़ती थीं। वे या तो इतिहास से अनभिज्ञ हैं या फिर समाज के लोगों को धोखा देते हैं।
  • अगर ऐसा था भी कि पुराने ज़माने की स्त्रियों की शिक्षा पर रोक थी तो उस नियम को हमें तोड़ देना चाहिए क्योंकि ये समाज की उन्नति में बाधक है।

2. बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है?
उत्तर – शहनाई मुख्यत: मांगलिक अवसरों पर ही बजाया जाता है। बिस्मिल्ला खाँ शहनाई बजाते थे और शहनाई वादक के रुप में उनका स्थान सर्वश्रेष्ठ है। 15 अगस्त, 26 जनवरी, शादी अथवा मंदिर जैसे मांगलिक स्थलों में शहनाई बजाकर शहनाई के क्षेत्र में इन्होंने शोहरत हासिल की है। इसलिए इन्हें शहनाई की मंगलध्वनि का नायक कहा गया है।

3. द्विवेदी जी ने स्त्री-शिक्षा विरोघी कुतर्कों का खंडन करने के लिए व्यंग्य का सहारा लिया है – जैसे ‘यह सब पापी पढ़ने का अपराध है। न वे पढ़तीं, न वे पूजनीय पुरूषों का मुकाबला करतीं।’ आप ऐसे अन्य अंशों को निबंध में से छाँटकर समझिए और लिखिए।
उत्तर – स्त्री शिक्षा से सम्बन्धित कुछ व्यंग्य जो द्विवेदी जी द्वारा दिए गए हैं –

  • स्त्रियों के लिए पढ़ना कालकूट और पुरुषों के लिए पीयूष का घूँट! ऐसी ही दलीलों और दृष्टांतो के आधार पर कुछ लोग स्त्रियों को अपढ़ रखकर भारतवर्ष का गौरव बढ़ाना चाहते हैं।
  • स्त्रियों का किया हुआ अनर्थ यदि पढ़ाने ही का परिणाम है तो पुरुषों का किया हुआ अनर्थ भी उनकी विद्या और शिक्षा का ही परिणाम समझना चाहिए।
  • “आर्य पुत्र, शाबाश! बड़ा अच्छा काम किया जो मेरे साथ गांधर्व-विवाह करके मुकर गए। नीति, न्याय, सदाचार और धर्म की आप प्रत्यक्ष मूर्ति हैं!”
  • अत्रि की पत्नी पत्नी-धर्म पर व्याख्यान देते समय घंटो पांडित्य प्रकट करे, गार्गी बड़े-बड़े ब्रह्मवादियों को हरा दे, मंडन मिश्र की सहधर्मचारिणी शंकराचार्य के छक्के छुड़ा दे! गज़ब! इससे अधिक भयंकर बात और क्या हो सकेगी!
  • जिन पंडितों ने गाथा-सप्तशती, सेतुबंध-महाकाव्य और कुमारपालचरित आदि ग्रंथ प्राकृत में बनाए हैं, वे यदि अपढ़ और गँवार थे तो हिंदी के प्रसिद्ध से भी प्रसिद्ध अख़बार का संपादक को इस ज़माने में अपढ़ और गँवार कहा जा सकता है; क्योंकि वह अपने ज़माने की प्रचलित भाषा में अख़बार लिखता है।

4. पुराने समय में स्त्रियों द्वारा प्राकृत भाषा में बोलना क्या उनके अपढ़ होने का सबूत है – पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – पुराने ज़माने की स्त्रियों द्वारा प्राकृत में बोलना उनके अपढ़ होने का प्रमाण नहीं है। जिस तरह आज हिंदी जन साधारण की भाषा है। यदि हिंदी बोलना और लिखना अपढ़ और अशिक्षित होने का प्रमाण नहीं है तो उस समय प्राकृत बोलने वाले भी अपढ़ या गँवार नहीं हो सकते। यदि ऐसा होता तो बौद्धों तथा जैनों के हज़ारों ग्रंथ प्राकृत में क्यों लिखे जाते? इसका एकमात्र कारण यही है कि प्राकृत उस समय की सर्वसाधारण की भाषा थी। अत: उस समय की स्त्रियों का प्राकृत भाषा में बोलना उनके अपढ़ होने का सबूत नहीं है।

5 परंपरा के उन्हीं पक्षों को स्वीकार किया जाना चाहिए जो स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ाते हों-तर्क सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर – स्त्री तथा पुरुष दोनों ही एक समान हैं। समाज की उन्नति के लिए दोनों का सहयोग ज़रुरी है। ऐसे में स्त्रियों का कम महत्व समझना गलत है, इसे रोकना चाहिए। जहाँ तक परंपरा का प्रश्न है, परंपराओं का स्वरुप पहले से बदल गया है। अत: स्त्री तथा पुरुष की असमानता की परंपरा को भी बदलना ज़रुरी है।

6. तब की शिक्षा प्रणाली और अब की शिक्षा प्रणाली में क्या अंतर है? स्पष्ट करें।
उत्तर – पहले की शिक्षा प्रणाली और आज की शिक्षा प्रणाली में बहुत परिवर्तन आया है। पहले शिक्षा प्राप्त करने के लिए गुरुकुल में रहना ज़रूरी था। परन्तु आज शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय है। पहले शिक्षा एक वर्ग तक सीमित थी। लेकिन आज किसी भी जाति के तथा वर्ग के लोग शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

रचना और अभिव्यक्ति

7. महावीरप्रसाद द्विवेदी का निबंध उनकी दूरगामी और खुली सोच का परिचायक है, कैसे?
उत्तर – महावीर प्रसाद द्विवेदी जी ने निबंध के माध्यम से अपनी सोच को व्यक्त किया है। उस समय समाज में स्त्री शिक्षा पर प्रतिबंध था। उन्होंने स्त्री शिक्षा के महत्व को समाज के सामने रखा। आज समाज में, स्त्रियों में बहुत बदलाव आया है। आज की स्त्रियाँ पुरुषों के समान हैं। इससे द्विवेदी जी की दूरगामी सोच का प्रमाण मिलता है। स्त्रियों की शिक्षा को लेकर उनकी सोच खुली थी। वे स्त्रियों को समाज की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण मानते थे।

8. द्विवेदी जी की भाषा-शैली पर एक अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर – द्विवेदी जी की भाषा खड़ी बोली हिंदी थी। इन्होंने खड़ी बोली हिंदी को गद्य की भाषा के रुप में प्रधानता दी। इन्होंने व्याकरण तथा वर्तनी की अशुद्धियों पर विशेष ध्यान दिया, उनकी भाषा में तत्सम शब्द अधिक होते हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक शैली का भी प्रयोग किया।

भाषा-अध्ययन

9. निम्नलिखित अनेकार्थी शब्दों को ऐसे वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए जिनमें उनके एकाधिक अर्थ स्पष्ट हों –
चाल, दल, पत्र, हरा, पर, फल, कुल
उत्तर – 
चाल
(1) (चालाकी) राधा को पुरस्कार देना, उसकी चाल है।
(2) (चलना) अपनी चाल को तेज़ करो।

दल
(1) (टोली) उस दल का नेता बहुत अच्छे स्वभाव वाला है।
(2) (पंखुड़ियाँ) फूल का दल बहुत कोमल है।

पत्र
(1) (चिट्ठी) मैंने अपने भाई को एक चिट्ठी लिखी।
(2) (पत्ती) पहले भोजपत्र पर लिखा जाता था।

हरा
(1) (रंग) पत्तों का रंग हरा होता है।
(2) (ताज़ा) इतनी गर्मी होने के बाद भी तालाब का पानी अभी भी हरा-भरा है।

पर
(1) (पंख) तुमने उस पक्षी के पर क्यों काट दिए।
(2) (लेकिन) तुम उसे नहीं जानते पर मैं उसे अच्छी तरह से जानती हूँ।

फल
(1) (खाने वाला फल) इस पेड़ के फल बहुत मीठे हैं।
(2) (परिणाम) उसके कार्य का फल बहुत बुरा था।

कुल
(1) (वंश) ऊँचें कुल में जन्म लेने से कोई ऊँचा नहीं हो जाता।
(2) (पूरा) हमारे देश की कुल आबादी कितनी होगी?

पाठेतर सक्रियता

  • अपनी दादी, नानी और माँ से बातचीत कीजिए और (स्त्री-शिक्षा) उस समय की स्थितियों का पता लगाइए और अपनी स्थितियों से तुलना करते हुए निबंध लिखिए। चाहे तो उसके साथ तस्वीरें भी चिपकाइए।

उत्तर – 

  • लड़कियों की शिक्षा के प्रति परिवार और समाज में जागरूकता आए-इसके लिए आप क्या-क्या करेंगे?

उत्तर – 

  • स्त्री शिक्षा पर एक पोस्टर तैयार कीजिए।

उत्तर – 

  • स्त्री-शिक्षा पर के नुक्कड़ नाटक तैयार कर उसे प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर – 

NCERT Hindi Books Class 10 Textbook PDF Download | एनसीईआरटी कक्षा 10 हिंदी पाठ्यपुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!