NCERT Solutions Class 7 Science Chapter 6 Physical and Chemical Changes | भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

NCERT Solutions for Science Class 7 Science

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

कक्षा – 7
विषय – विज्ञान
अध्याय – 6
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Lesson – 6
Physical and Chemical Changes

अभ्यास प्रश्न :

1. निम्नलिखित प्रक्रमों के अंतर्गत  वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन  रूप में वर्गीकृत कीजिए। 
(क) प्रकाश संश्लेषण 
(ख) जल में शक्कर को घोलना 
(ग) कोयले को जलना 
(घ) मोम को पिघलाना 
(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना। 
(छ) भोजन का पाचन 
उत्तर – भौतिक परिवर्तन : (ख) जल में शक्कर को घोलना, (घ) मोम को पिघलाना, (च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना। 
रासायनिक परिवर्तन : (क) प्रकाश संश्लेषण, (ग) कोयले को जलना, (छ) भोजन का पाचन। 

2. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य। यदि कथन असत्य हो तो, अपनी अभ्यास पुस्तिका में उसे सही करके लिखिए। (सत्य/असत्य) 

(क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों  काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य) 
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)
(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य/असत्य)
(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (सत्य/असत्य)
(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य/असत्य)
उत्तर – (क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों  काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (असत्य) 
– यह कथन असत्य है, क्योंकि यह एक भौतिक परिवर्तन हैं। इसमें नया पदार्थ नहीं बनता है। 
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (असत्य)
– यह कथन असत्य है, क्योंकि यह एक रासायनिक परिवर्तन हैं। इसमें नया पदार्थ बनता है। 
(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य)
– कथन सत्य है। 
(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (असत्य)
– यह कथन असत्य है, क्योंकि लोहा आयरन है और जंग आयरन ऑक्साइड है। 
(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य)
– कथन सत्य है। 
 

3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए –

(क) जब कार्बन डाईऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह कैल्शियम कार्बोनेट के बनने के कारण दूधिया हो जाता है। 
(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है। 
(ग) ऐसी दो विधियॉं, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है पेंटिंग और यश्द-लेपन हैं। 
(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है। 
(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बांटें, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं। 
 
4. जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है ? समझाइए। 
उत्तर – यह एक रासायनिक परिवर्तन है। क्योंकि हम जानते हैं कि नींबू के रस में सिट्रिक अम्ल होता है जब इसमें खाने का सोडा मिलाया जाता है तो नया पदार्थ बनता है तथा कार्बन डाईऑक्साइड गैस बनती है। 
 
5. जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। 
उत्तर – मोमबत्ती के जलने में दोनों प्रकार का परिवर्तन होता है। 
जब मोम पिघलती है तो भौतिक परिवर्तन  होता है। 
जब मोम जलती है तो रासायनिक परिवर्तन होता है। 
– जब हम भोजन ग्रहण करते है या किसी भी प्रकार के खाद्य का सेवन करते है तब भी दोनों प्रकार का परिवर्तन होता है। 
मुँह में दाँतों भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोडना – भौतिक परिवर्तन 
अमाश्य में भोजन का पाचन – रासायनिक परिवर्तन

 

6. आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है। 
उत्तर – दही के जमने का कारण बैक्टीरिया है। जब हम दूध में बैक्टीरिया मिलाते है तो दही जम जाता है। दूध से दही जमाया जा सकता है परन्तु दही से पुनः दूध प्राप्त नहीं किया जा सकता है। अतः ये एक प्रकार की अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया है जो दर्शाती है की यह रासायनिक परिवर्तन कारण हुआ है। इसके आलावा दूध और दही दोनों के गन भी अलग-अलग होते है। 
 
7. समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है। 
उत्तर – लकड़ी को जलाना एक रासायनिक परिवर्तन है, क्योंकि जब लकड़ी को जलाया जाता है तो वह कोयले में परिवर्तित हो जाता है, जो एक नया पदार्थ है। लकड़ी को जलाने पर हम इसे कोयले में परिवर्तित कर सकते है, पर कोयले को वापस लकड़ी में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। 
लेकिन जब लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में बाँटते हैं, तो उसकी केवल आकृति में परिवर्तन होता है। कोई नया पदार्थ नहीं बनता हैं। अतः यह एक भौतिक परिवर्तन है। 
 
8. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इनका वर्णन कीजिए। 
उत्तर – एक बीकर लेगें। उसमें एक कप जल डालेगें। फिर उसमे तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बूँदें मिलाएंगे। बर्नर की सहायता से जल को गर्म करेगें। जब जल उबालना शुरू कर दे तब इसमें हिलाते हुए कॉपर सल्फेट का विलयन मिलाते है। हम कॉपर सल्फेट का विलयन तब तक मिलाते है जब तक की विलयन में कॉपर सल्फेट घोलना संभव ना हो। इसके पश्चात् इस विलयन को फिल्टर पत्र की सहायता से छान लिया जाता है। इस विलयन को ठंडा करते है। ठंडा होने के कुछ समय पश्चात विलयन को देखेंगे। हमें कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल दिखाई देंगे।
 
9. समझाइए कि लोहे के गेट को पेन्ट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है। 
उत्तर – जब हम किसी लोहे की वस्तु को पेन्ट करते हैं, तो लोहे के ऊपर एक परत बन जाती है। जिससे कि लोहे की सतह सीधे वायु और पानी के संपर्क में नहीं आ पाती है और उसपर जंग नहीं लगती है। 
 
10. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है। 
उत्तर – जंग लगने के लिए वायु और नमी आवश्यक होती है। समुद्रतटीय क्षेत्रों में वायु में अत्यधिक मात्रा में नमी होती है, अतः वस्तुओं में अधिक जंग लगती है। जबकि रेगिस्तानी क्षेत्रों में वायु में नमी की कमी होती है जिस कारण वहाँ जंग बहुत कम लगती है। 

 

11. हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं, वह द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल. पी. जी. या LPG) कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है (परिवर्तन A) ; फिर यही गैस जलती है (परिवर्तन B) । निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से सम्बंधित हैं। सही कथन का चयन कीजिए। 
(क) प्रक्रम – A एक रासायनिक परिवर्तन है। 
(ख) प्रक्रम – B एक रासायनिक परिवर्तन है।        (✓)
(ग) प्रक्रम – A और प्रक्रम – B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन है। 
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासयनिक परिवर्तन नहीं है। 
 
12.  अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपघटित कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन – A) । फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है (परिवर्तन -B) । निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से सम्बंधित हैं। सही कथन चुनिए। 
(क) प्रक्रम – A एक रासायनिक परिवर्तन है। 
(ख) प्रक्रम – B एक रासायनिक परिवर्तन है।   
(ग) प्रक्रम – A और प्रक्रम – B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन है।        (✓)
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासयनिक परिवर्तन नहीं है। 

One thought on “NCERT Solutions Class 7 Science Chapter 6 Physical and Chemical Changes | भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

  • November 11, 2021 at 11:04 am
    Permalink

    Very nice article you have shared

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!